Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने चिंता जताई

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने चिंता जताई

19 May 2025

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने चिंता जताई

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं। यह उनकी हड्डियों तक फैल चुका है। बाइडेन के कार्यालय ने रविवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि प्रोस्टेट कैंसर ने आक्रामक रूप से पूर्व राष्ट्रपति को संक्रमित कर दिया है। यह उनकी हड्डियों तक फैल गया है। इस खबर से दुखी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन के प्रति सहानुभूति जताते हुए चिंता जताई है।

 

सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन को मूत्र संबंधी लक्षणों में वृद्धि का अनुभव होने के बाद जांच कराई गई। शुक्रवार को प्रोस्टेट कैंसर की पुष्टि हुई। उनके कार्यालय के बयान में कहा गया है कि 82 वर्षीय बाइडेन और उनका परिवार चिकित्सकों के साथ विकल्पों पर विचार कर रहा है। ऑरलैंडो हेल्थ के यूरोलॉजिस्ट, रोबोटिक सर्जन और यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा के कॉलेज ऑफ मेडिसिन के सहायक प्रोफेसर डॉ. जैमिन ब्रह्मभट्ट ने इसकी पुष्टि की है।

 

यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग मेडिकल सेंटर में यूरोलॉजिक ऑन्कोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. बेंजामिन डेविस का मानना है कि ग्लेसन स्कोर 9 का मतलब है कि यह प्रोस्टेट कैंसर का सबसे आक्रामक रूप है। सूत्र के अनुसार बाइडेन इस सप्ताहांत विलमिंगटन, डेलावेयर में अपने घर पर हैं।

 

अमेरिकी इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बाइडेन को उम्र और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं पूरे कार्यकाल के दौरान सताती रहीं। फरवरी 2024 में बाइडेन ने वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री सेंटर में अपने चिकित्सक डॉ. केविन ओ'कॉनर की देखरेख में शारीरिक परीक्षण करवाया था। तब उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है।

 

बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समय) को चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "मेलानिया और मैं बाइडेन के हाल ही के चिकित्सा निदान के बारे में सुनकर दुखी हैं। हम जिल और परिवार को शुभकामनाएं देते हैं और बाइडेन के शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

 

बाइडेन के कार्यालय के अनुसार, परीक्षणों ने 9 (ग्रेड ग्रुप 5) के ग्लीसन स्कोर के साथ एक उच्च श्रेणी के कैंसर की पुष्टि की है। यह हड्डियों में मेटास्टेसिस का संकेत देता है। पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित होने की घोषणा के बाद उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है। हैरिस ने कहा कि बाइडेन एक योद्धा हैं। विश्वास है कि वह इस चुनौती का सामना भी ताकत, दृढ़ता और आशावाद के सा

थ करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने चिंता जताई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News