Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले के मामले में चार गिरफ्तार, कई अन्य से पूछताछ जारी

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलाके के वीडियो फुटेज की जांच के बाद आरोपितों की पहचान कर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

31 May 2026

अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले के मामले में चार गिरफ्तार, कई अन्य से पूछताछ जारी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलाके के वीडियो फुटेज की जांच के बाद आरोपितों की पहचान कर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार काे अभिषेक बनर्जी विधानसभा चुनाव मतदान के बाद हुई हिंसा में मारे गए एक तृणमूल कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके काफिले पर जूते, अंडे और अन्य वस्तुएं फेंकी गईं तथा ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए गए।

स्थिति तनावपूर्ण होने पर अभिषेक बनर्जी ने सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन लिया था। धक्का-मुक्की के दौरान उनकी शर्ट भी फट गई थी। घटना के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सुनियोजित साजिश का हिस्सा था और उनके दौरे की जानकारी पहले से होने के कारण विरोध की तैयारी की गई थी। उन्होंने मामले में कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनारपुर थाने ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान विभिन्न वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए, जिनके आधार पर आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों को रविवार को बारुईपुर महकमा अदालत में पेश किया जा रहा है।

इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने पुलिस पर घटना स्थल पर देर से पहुंचने और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए दावा किया है कि कुछ आरोपित भाजपा से जुड़े हुए हैं। इस संबंध में पार्टी की ओर से कुछ वीडियो भी जारी किए गए हैं।

घटना के बाद अभिषेक बनर्जी को उपचार के लिए दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। बाद में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उनसे मिलने पहुंचीं। चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं बताई।

वहीं, कांग्रेस सांसद गांधी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी गठबंधन ‘इंडी’ के कई नेताओं ने घटना की निंदा की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले के मामले में चार गिरफ्तार, कई अन्
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News