Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हुए वाणिज्यिक पोत एमवी गोल्डन लियो पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत के बाद भारत ने मंगलवार को रूस के प्रभारी राजदूत (चार्जे डी'अफेयर्स) व्लादिमीर लादानोव को विदेश मंत्रालय तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

21 Jul 2026

यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब

नई दिल्ली। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हुए वाणिज्यिक पोत एमवी गोल्डन लियो पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत के बाद भारत ने मंगलवार को रूस के प्रभारी राजदूत (चार्जे डी'अफेयर्स) व्लादिमीर लादानोव को विदेश मंत्रालय तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिकों की जान जाना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि 19 जुलाई को एमवी गोल्डन लियो पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हुई। मंत्रालय ने रूस के प्रभारी राजदूत को भारत की गंभीर चिंता से अवगत कराते हुए कहा कि ऐसे हमले अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा, संरक्षा और स्थिरता को कमजोर करते हैं। उनसे भारत की इस चिंता से रूसी अधिकारियों को अवगत कराने का भी आग्रह किया गया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर हमले और निर्दोष नागरिकों की मौत जैसी घटनाओं से हर हाल में बचा जाना चाहिए। भारत ने दोहराया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना सभी पक्षों की साझा जिम्मेदारी है।

उल्लेखनीय है कि एमवी गोल्डन लियो रविवार को यूक्रेन के दक्षिणी शहर ओडेसा से रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान जहाज पर मिसाइल हमला हुआ, जिससे उसमें आग लग गई। जहाज पर कुल 17 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे। हमले में जहाज के नौ चालक दल के सदस्यों और बंदरगाह के एक यूक्रेनी पायलट की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि मृतकों में चार भारतीय नागरिक शामिल हैं, जबकि एक अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की म
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हुए वाणिज्यिक पोत एमवी गोल्डन लियो पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत के बाद भारत ने मंगलवार को रूस के प्रभारी राजदूत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News