Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के पूर्वी चंपारण में पाकिस्तानी कनेक्शन वाले अंतरराज्यीय चार साइबर फ्राॅड गिरफ्तार

पुलिस ने एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थानाक्षेत्र के तधवानंदपुर में छापेमारी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिसमे अखिलेश कुमार, रोहित कुमार उर्फ शिव, मनीष कुमार व आनंद कुमार शामिल हैं।

26 Aug 2025

 बिहार के पूर्वी चंपारण में पाकिस्तानी कनेक्शन वाले अंतरराज्यीय चार साइबर फ्राॅड गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण। साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्राॅड गिरोह का खुलासा किया है,जिनका पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है।

पुलिस ने एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थानाक्षेत्र के तधवानंदपुर में छापेमारी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिसमे अखिलेश कुमार, रोहित कुमार उर्फ शिव, मनीष कुमार व आनंद कुमार शामिल हैं। पूछताछ में जानकारी मिली है,कि पकड़े बदमाशो में अखिलेश व रोहित ने पाकिस्तान से व्हाट्सएप वीडियो कालिंग पर साइबर ठगी की ट्रेनिंग ली है।

पुलिस ने इन बदमाशो की निशानदेही पर इनके विभिन्न ठिकानो पर छापेमारी करते हुए दो लैपटाप,12 सेलफोन, 26 सिमकार्ड, 62 डेबिट कार्ड, छह बैंक पासबुक, दो आधार कार्ड, दो पैनकार्ड व एक ई-श्रम कार्ड के अलावा विभिन्न बैंकों से डिजिटल लेनदेन के डिटेल्स बरामद किये गये है।इसके साथ ही पकड़े गए बदमाश रोहित व अखिलेश के पास से दो पाकिस्तानी नंबर भी मिले है।जिसके वाट्सअप वीडियो काॅल से ये पाकिस्तान के शातिरो से बातचीत करते थे।पुलिस अब इन नंबरो की जांच शुरू कर दी है।

एसपी ने बताया कि मोतिहारी शहर के अगरवा मोहल्ला की महिला ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर विदेश में रहनेवाले मेरे एक रिश्तेदार की गलत आईडी बनाकर बदमाशों ने एक लाख बीस हजार रुपये मांगते हुए कहा कि पैसे भेज दीजिए आपके रिश्तेदार की जान खतरे में है। पैसा नहीं भेजेंगी तो आपकी भी हत्या कर दी जाएगी। जिसके बाद डरी सहमी महिला ने जल्दबाजी में बदमाश के खाते पर 30 हजार रुपये भेज दिए और पुलिस को इसकी सूचना दी।

शिकायत मिलते ही साइबर थाना पुलिस के डीएसपी अभिनव परासर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।टीम ने त्वतरित कारवाई व तकनीकी जांच करते हुए बेतिया जिले से इन चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि इन बदमाशों के विरूद्ध न केवल बिहार बल्कि पंजाब, केरल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड व जम्मू-कश्मीर सहित देश के अन्य राज्यों में भी मामले दर्ज हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के पूर्वी चंपारण में पाकिस्तानी कनेक्शन वाले अंतरराज्
पुलिस ने एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थानाक्षेत्र के तधवानंदपुर में छापेमारी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिसमे अखिलेश क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News