एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डैम में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डैम में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खुजनेर थाना पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार शनिवार को शुजालपुर की ओर जा रही थी। भीलखेड़ी जोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित डैम में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कार पूरी तरह पानी में डूब चुकी थी।
खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से कार को डैम से बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल खुजनेर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी मृतक पास के अरन्या गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है।
पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि कार के शीशे बंद थे और दरवाजे लॉक हो जाने के कारण कार सवार डैम से बाहर नहीं निकल सके, जिससे सभी की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों की शिनाख्त का प्रयास जारी है।