Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार एवं गोला-बारूद बरामद

मणिपुर पुलिस मुख्यालय के अनुसार गुरुवार को सुरक्षा बलों ने विभिन्न स्थानों से आरपीएफ/पीएलए के दो सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक की पहचान थौनाजोम प्रेमपत्र सिंह उर्फ लुवांग उर्फ प्रेम (31) के रूप में की गयी।

20 Feb 2026

मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार एवं गोला-बारूद बरामद

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय के अनुसार गुरुवार को सुरक्षा बलों ने विभिन्न स्थानों से आरपीएफ/पीएलए के दो सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक की पहचान थौनाजोम प्रेमपत्र सिंह उर्फ लुवांग उर्फ प्रेम (31) के रूप में की गयी। उसे इंफाल वेस्ट जिले के सिंगजामेई थानांतर्गत सिंगजामेई चिंगा मुखा से गिरफ्तार किया गया। दूसरे की शिनाख्त थारोइजम टोनी सिंह (32) के रूप में हुई है। उसे इंफाल ईस्ट जिले के पोरोम्पत क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से एक 9 मिमी पिस्तौल मैगजीन सहित, चार राउंड 9 मिमी जिंदा कारतूस, एक स्कूटर, दो मोबाइल फोन, एक बैग और दो पर्स बरामद किया।

इसी तरह एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने प्रीपाक (प्रो) के एक सक्रिय कैडर निंगथौजम कैनेडी (41) उर्फ गुली उर्फ अंगौसना को गिरफ्तार किया। उसे इंफाल ईस्ट जिला के पोरोम्पत थानांतर्गत क्षेत्र के खेवा बाजार से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया गया। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने बिश्नुपुर जिला के नांबोल थानांतर्गत मालोम तुलीहाल माखा लाईकाई क्षेत्र से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान खॉइसनाम मोरेन्द्रजीत सिंह उर्फ कुमार (42) के रूप में की गयी है। इसके पास से एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया है।

सुरक्षा बलों ने ककचिंग जिला के केइरक अवांग लूकोन चिंगोल क्षेत्र में एक सघन तलाशी अभियान चलाते हुए बड़ी मात्रा में हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद की। बरामद सामग्रियों में मुख्य रूप से एक अमोघ कार्बाइन मैगज़ीन के साथ, दो स्थानीय निर्मित लाथोड़ बंदूकें, दो स्थानीय निर्मित सिंगल बैरल्स बंदूक, सात आंसू गैस के शेल, तीन ट्यूब लॉन्चिंग उपकरण, दो प्वाइंट 36 एचई ग्रेनेड दो डेटोनेटर के साथ, 50 राउंड्स गोलियां, 100 खाली केस, दो आईडीएल विस्फोटक दो डेटोनेटर के साथ, दो हेलमेट, एक बीपी जैकेट, और दो मैगज़ीन पाउच शामिल हैं।

इसके अलावा मणिपुर के विभिन्न जिलों में गुरुवार को पहाड़ों और घाटी में कुल 105 नाका/चेकपॉइंट लगाए गए और वाहनों की तलाशी ली गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर आवश्यक वस्त्र और सामग्री ले जाने वाले 287 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार एवं गोला-बारूद बराम
मणिपुर पुलिस मुख्यालय के अनुसार गुरुवार को सुरक्षा बलों ने विभिन्न स्थानों से आरपीएफ/पीएलए के दो सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक की पहचान थौनाजोम प्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News