Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में एक महिला सहित चार नक्सली ढेर

इन नक्सलियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ डीवीसीएम कैडर का नक्सली दिलीप वेंडजा शामिल है, अन्य तीन नक्सली की पहचान नहीं हुई है।

18 Jan 2026

 छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में एक महिला सहित चार नक्सली ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के महाराष्ट्र सीमा पर बीजापुर जिले में शनिवार काे हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला सहित चार नक्सलियों को ढेर कर दिया है। उनके पास से दाे एके-47 रायफल बरामद हुई हैं।

इन नक्सलियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ डीवीसीएम कैडर का नक्सली दिलीप वेंडजा शामिल है, अन्य तीन नक्सली की पहचान नहीं हुई है।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से दोनों नक्सलियों के शव और 2 एके-47 रायफल बरामद कर लिए हैं। नेशनल पार्क जंगल के जिस इलाके में नक्सलियाें से मुठभेड़ हो रही है, वह नक्सली पापाराव का इलाका है, पापाराव नेशनल पार्क क्षेत्र का इंचार्ज है। पापाराव दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का इकलौता बचा सदस्य है। अगर पापाराव मारा गया तो नक्सलियाें के डीकेएसजेडसीएम कैडर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल–पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी केडीव्हीसीएम कैडर का नक्सली दिलीप बेड़जा एवं अन्य सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी/कोबरा/एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह से संयुक्त टीम एवं नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। अब तक मुठभेड़ स्थल से एक महिला नक्सली सहित चार नक्सलियों के शव तथा उनके पास से 303 रायफल एवं दो एके 47 स्वचालित हथियार भी बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से दोपहर तक दो माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए। तत्पश्चात शाम के समय माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला कैडर सहित दो और माओवादी कैडरों के शव भी बरामद किए गए।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में एक महिला सहित चार नक्सली ढ
इन नक्सलियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ डीवीसीएम कैडर का नक्सली दिलीप वेंडजा शामिल है, अन्य तीन नक्सली की पहचान नहीं हुई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News