Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा में मारे गए 14 नक्सलियाें में से 4 की हुई शिनाख्त

पुलिस के अनुसार सुकमा के किस्टाराम इलाके में 12 और बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए हैं। सभी के शव के साथ मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में एके 47, इंसास, एसएलआर रायफल जैसे हथियार भी बरामद किए गए।

03 Jan 2026

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा में मारे गए 14 नक्सलियाें में से 4 की हुई शिनाख्त

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर एवं सुकमा जिले में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की शिनाख्त पांच लाख रुपये की इनामी हुंगा मड़कम ऊर्फ पंचुगा निवासी ग्राम पूवर्ती थाना जगरगुण्डा, जिला सुकमा, पदनाम- एसीएम पामेड़ एरिया कमेटी तथा पांच लाख का इनामी आयती मुचाकी ऊर्फ जोगी निवासी ग्राम-पीनाचन्दा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, पदनाम- पीपीसीएम पामेड़ एरिया कमेटी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सुकमा के किस्टाराम इलाके में 12 और बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए हैं। सभी के शव के साथ मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में एके 47, इंसास, एसएलआर रायफल जैसे हथियार भी बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान अब तक मुठभेड़ स्थल से 2 नक्सली का शव, एसएलआर रायफल, 12 बोर देशी कट्टा सहित विस्फोटक सामग्री एवं नक्सली सामग्री मौके से बरामद हुई है। वहीं सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में कुल 12 नक्सलियों के शव के साथ हथियार सहित बरामद किए गए। जिनमें 5 महिला नक्सली भी हैं। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मारे गए नक्सलियों में कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज वेट्टी मंगडू ऊर्फ मुक्का एवं कोंटा एरिया कमेटी सचिव माड़वी हितेश उर्फ हूंगा के रुप में पहचान हुई है। शेष नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

बस्तर आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि “बस्तर में माओवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। संगठन की संरचना टूट चुकी है और अब उनकी किसी भी हिंसक चाल या दहशत फैलाने की कोशिश का कोई प्रभाव नहीं रह गया है। सभी सक्रिय माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा में मारे गए 14 नक्सलियाें में से
पुलिस के अनुसार सुकमा के किस्टाराम इलाके में 12 और बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए हैं। सभी के शव के साथ मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में एके 47, इंसास, एसएलआर रायफ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News