Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत

सकरी थाना पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब दो बजे ट्रेलर (सीजी 11 बीडी 9044) सकरी-रतनपुर मार्ग से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन रॉन्ग साइड में पहुंच गया। सामने से आ रही स्कॉर्पियो (सीजी 04 एमक्यू 4220) से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

27 Feb 2026

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुरी के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार सिम्स अस्पताल में जारी है।

सकरी थाना पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब दो बजे ट्रेलर (सीजी 11 बीडी 9044) सकरी-रतनपुर मार्ग से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन रॉन्ग साइड में पहुंच गया। सामने से आ रही स्कॉर्पियो (सीजी 04 एमक्यू 4220) से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर ने पास खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में ले लिया और पलट गया, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। रायपुर-रतनपुर मार्ग राज्य का प्रमुख यातायात मार्ग होने के कारण घटना के बाद कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। सकरी थाना पुलिस एवं राहत दल ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। स्कॉर्पियो में कुल पांच लोग सवार थे, जो यादव ढाबा में आयोजित पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान छत्रपाल रात्रे (37) निवासी ग्राम कुवागांव थाना तखतपुर, विशाल लहरे (25) निवासी बिरगहनी थाना जरहागांव जिला मुंगेली, अनमोल लहरे (14) निवासी बिरगहनी जिला मुंगेली तथा देवेंद्र मिरी (32) निवासी सीपत के रूप में की गई है। वहीं हादसे में घायल प्रकाश रात्रे को गंभीर अवस्था में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगो
सकरी थाना पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब दो बजे ट्रेलर (सीजी 11 बीडी 9044) सकरी-रतनपुर मार्ग से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर चालक वाहन पर निय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News