Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

न्यूजीलैंड क्रिकेट के कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट में फिन एलन समेत चार खिलाड़ी शामिल

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने 2026-27 सत्र के लिए फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साइफर्ट और एडम मिल्ने को कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट प्रदान किया है। चारों खिलाड़ी सीमित ओवरों के विशेषज्ञ हैं और आगामी घरेलू भारत दौरे के लिए चयन की दौड़ में बने रहेंगे।

08 Jul 2026

न्यूजीलैंड क्रिकेट के कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट में फिन एलन समेत चार खिलाड़ी शामिल

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने 2026-27 सत्र के लिए फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साइफर्ट और एडम मिल्ने को कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट प्रदान किया है। चारों खिलाड़ी सीमित ओवरों के विशेषज्ञ हैं और आगामी घरेलू भारत दौरे के लिए चयन की दौड़ में बने रहेंगे।

इन खिलाड़ियों को अक्टूबर-नवंबर में भारत के खिलाफ होने वाली पांच टी20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध रखा जाएगा। इसके अलावा वे 2027 वनडे विश्व कप और उसके बाद होने वाले टी20 विश्व कप की योजनाओं का भी हिस्सा रहेंगे।

पिछले अनुबंध चक्र में कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर रहने वाले पूर्व कप्तान केन विलियमसन अब इस सूची में शामिल नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं जेम्स नीशम ने ऑकलैंड के साथ घरेलू अनुबंध किया है, जबकि डेवोन कॉनवे और ब्लेयर टिकनर की केंद्रीय अनुबंध सूची में वापसी हुई है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा कि फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और टिम साइफर्ट को फिर से अनुबंध कार्यक्रम में शामिल करके बोर्ड बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि इन चारों खिलाड़ियों ने कई मौकों पर ब्लैककैप्स के लिए मैच जिताने वाली पारियां और प्रदर्शन किए हैं। दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीगों में खेलने से उन्हें अनुभव मिलता है, जिसका फायदा न्यूजीलैंड टीम को भी मिलता है।

चारों खिलाड़ी इस समय मेजर लीग क्रिकेट 2026 में खेल रहे हैं। टिम साइफर्ट सिएटल ऑर्कास, फिन एलन सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स, लॉकी फर्ग्यूसन वॉशिंगटन फ्रीडम और एडम मिल्ने टेक्सास सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे हैं।

इससे पहले जून में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 20 खिलाड़ियों की केंद्रीय अनुबंध सूची जारी की थी, जिसमें डेवोन कॉनवे और ब्लेयर टिकनर की वापसी हुई थी, जबकि अब चार खिलाड़ियों को कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट देकर सीमित ओवरों की योजनाओं में शामिल रखा गया है।

न्यूजीलैंड की केंद्रीय अनुबंध सूची (2026-27)..

टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सैंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट

फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन,

टिम साइफर्ट, एडम मिल्ने।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूजीलैंड क्रिकेट के कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट में फिन एलन
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने 2026-27 सत्र के लिए फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साइफर्ट और एडम मिल्ने को कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट प्रदान किया है। चारों खिला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News