Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

दिल्ली के विवेक विहार में चारमंजिला रिहायशी इमारत बनी लाक्षागृह, नौ लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक, तड़के करीब 3:48 बजे विवेक विहार थाना को एक पीसीआर कॉल के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और दमकल विभाग के अलावा अन्य टीमें तत्काल घटनास्थल (विवेक विहार फेज-1 स्थित मकान नंबर बी-13) पर पहुंचे।

03 May 2026

दिल्ली के विवेक विहार में चारमंजिला रिहायशी इमारत बनी लाक्षागृह, नौ लोगों की मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विवेक विहार में आज तड़के चारमंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। दो लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं। उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, तड़के करीब 3:48 बजे विवेक विहार थाना को एक पीसीआर कॉल के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और दमकल विभाग के अलावा अन्य टीमें तत्काल घटनास्थल (विवेक विहार फेज-1 स्थित मकान नंबर बी-13) पर पहुंचे। दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर ऊंची लपटें उठ रही थीं। दमकलकर्मियों और पुलिस ने संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए आग में फंसे करीब 10-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

आग पर नियंत्रण के लिए 12 दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। इसमें घंटों का वक्त लगा। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। सूत्राें का कहना है कि एसी में विस्फोट होने कारण आग लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि भवन की सुरक्षा व्यवस्था, फायर सेफ्टी इंतजाम और निर्माण मानकों की भी जांच की जाएगी।

दमकल विभाग के प्रवक्ता एके मलिक के अनुसार, इस हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। आग इमारत के छह फ्लैटों में रखे घरेलू सामान से फैली। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान विभिन्न मंजिलों से नौ झुलसे शव बरामद किए गए। सभी शव दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम को सौंपे गए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग इमारत के छह फ्लैटों में फैली। पहली मंजिल से एक शव, दूसरी मंजिल से पांच शव तथा सीढ़ियों के ऊपर बनी लॉक मुमटी से तीन शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार मुमटी बंद थी। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग धुएं और आग से बचने के लिए वहां पहुंचे, लेकिन बाहर नहीं निकल सके।

दमकल विभाग ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों पर भी पड़ताल की जा रही है। दमकल विभाग यह भी जांच करेगा कि इमारत में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं और कहीं सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं की गई। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आग लगने के सटीक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली के विवेक विहार में चारमंजिला रिहायशी इमारत बनी लाक्षा
पुलिस के मुताबिक, तड़के करीब 3:48 बजे विवेक विहार थाना को एक पीसीआर कॉल के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और दमकल विभाग के अलावा अन्य टीमें तत्काल घटनास





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News