Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

देहरादून में कार-ट्रक टक्कर में चार छात्र और दो छात्राओं की मौत

पुलिस के अनुसार, सोमवार देररात ओएनजीसी चौक पर बल्लूपुर की तरफ से आ रही इनोवा कार की कृष्ण नगर चौक की तरफ से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया।

12 Nov 2024

देहरादून में कार-ट्रक टक्कर में चार छात्र और दो छात्राओं की मौत

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में चार छात्र व दो छात्राओं की मौत हो गई। इनमें एक छात्र हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। हादसे में एक अन्य घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के अनुसार, सोमवार देररात ओएनजीसी चौक पर बल्लूपुर की तरफ से आ रही इनोवा कार की कृष्ण नगर चौक की तरफ से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पांच शव दून अस्पताल और एक शव महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी अस्पताल पहुंचे।

हादसे में कार सवार गुनीत (19) पुत्र तेज प्रकाश सिंह निवासी 10ए साई लोक जीएमएस रोड देहरादून, कुणाल कुकरेजा (23) पुत्र जसवीर कुकरेजा निवासी 359/1 गली नंबर 11 राजेंद्र नगर देहरादून मूल निवासी चंबा (हिमाचल प्रदेश), नव्या गोयल (23) पुत्री पल्लव गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड, अतुल अग्रवाल (24) पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड, कामाक्षी (20) पुत्री तुषार सिंघल निवासी 55/1 20 कावली रोड देहरादून, ऋषभ जैन (24) पुत्र तरुण जैन निवासी राजपुर रोड की मौत हुई है। कार सवार एक अन्य युवक सिद्धेश अग्रवाल (23) पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आशियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


देहरादून में कार-ट्रक टक्कर में चार छात्र और दो छात्राओं की
पुलिस के अनुसार, सोमवार देररात ओएनजीसी चौक पर बल्लूपुर की तरफ से आ रही इनोवा कार की कृष्ण नगर चौक की तरफ से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News