Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

छत्तीसगढ़ के आरकेएम पॉवर प्लांट में लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत, छह घायल

अपर पुलिस अधीक्षक हरीश यादव ने बुधवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार की देर रात सफाई और बॉयलर मशीन की मरम्मत के लिए मजदूर लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे, तभी लिफ्ट का चैन टूट गया और करीब 40 मीटर की ऊंचाई से लिफ्ट नीचे गिर गई।

08 Oct 2025

छत्तीसगढ़ के आरकेएम  पॉवर प्लांट में लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत, छह घायल

कोरबा/सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला में स्थित आरकेएम पॉवर प्लांट में लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को रायगढ़ रेफर कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक हरीश यादव ने बुधवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार की देर रात सफाई और बॉयलर मशीन की मरम्मत के लिए मजदूर लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे, तभी लिफ्ट का चैन टूट गया और करीब 40 मीटर की ऊंचाई से लिफ्ट नीचे गिर गई। हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक मजदूरों में अंजनी कुमार कनोजिया (29) निवासी सोनभद्र उत्तर प्रदेश, मिश्री लाल (45), सोनभद्र, उत्तर प्रदेश, रविन्द्र कुमार (35) निवासी झारखंड और बबलू प्रसाद गुप्ता (26) निवासी सोनभद्र उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

घायल मजदूरों में विजय सिंह (32) सोनभद्र उत्तर प्रदेश, रामसिंह (27) सोनभद्र उत्तर प्रदेश, संजय कुमार (22) सोनभद्र उत्तर प्रदेश , रामकेश (26) सोनभद्र उत्तर प्रदेश, बलराम (38) उत्तर प्रदेश और रतन सिंह (34) उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

घटना के बाद से मजदूरों में भारी आक्रोश है। तनाव की स्थिति को देखते हुए पॉवर प्लांट और उसके आपपास पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छत्तीसगढ़ के आरकेएम पॉवर प्लांट में लिफ्ट गिरने से चार मजदू
अपर पुलिस अधीक्षक हरीश यादव ने बुधवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार की देर रात सफाई और बॉयलर मशीन की मरम्मत के लिए मजदूर लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे, त





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News