Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

जम्मू से 6,721 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था रवाना, 87 विदेशी नागरिक भी शामिल

अमरनाथ तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था आज तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से दो बेस कैंपों (आधार शिविरों) के लिए रवाना हुआ। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। 2,590 तीर्थयात्रियों ने छोटे बालटाल रूट को चुना जबकि 4,131 ने पारंपरिक पहलगाम रूट को चुना है।

05 Jul 2026

जम्मू से 6,721 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था रवाना,  87 विदेशी नागरिक भी शामिल

जम्मू। अमरनाथ तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था आज तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से दो बेस कैंपों (आधार शिविरों) के लिए रवाना हुआ। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। 2,590 तीर्थयात्रियों ने छोटे बालटाल रूट को चुना जबकि 4,131 ने पारंपरिक पहलगाम रूट को चुना है। इस जत्थे में 4,576 पुरुष तीर्थयात्री, 1,310 महिलाएं, 22 बच्चे, 572 साधु, 154 साध्वियां, 38 विदेशी पुरुष श्रद्धालु और 49 विदेशी महिला श्रद्धालु शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बालटाल जाने वाला काफिला जिसमें 152 गाड़ियां (50 बसें, 12 मीडियम मोटर वाहन और 90 हल्के मोटर वाहन) शामिल थीं सुबह 3:15 बजे भगवती नगर से रवाना हुआ। पहलगाम जाने वाला काफिला जिसमें 139 गाड़ियां (84 बसें, 25 मीडियम मोटर वाहन और 30 हल्के मोटर वाहन) शामिल थीं सुबह 3:45 बजे रवाना हुआ।

यह वार्षिक तीर्थयात्रा कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत आयोजित की जा रही है। यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सिविल प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने मिलकर इंतजाम किए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जम्मू से 6,721 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था रवाना, 8
अमरनाथ तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था आज तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से दो बेस कैंपों (आधार शिविरों) के लिए रवाना हुआ। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News