Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

पेट्रोल-डीजल के दामों में चौथी बढ़ोत्तरी जनता की जेब पर हमला : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार पर लोगों की जेब काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चुनाव के बाद लगातार ईंधन की कीमतें बढ़ाकर जनता पर बोझ डाल रही है।

25 May 2026

पेट्रोल-डीजल के दामों में चौथी बढ़ोत्तरी जनता की जेब पर हमला : राहुल गांधी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार पर लोगों की जेब काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चुनाव के बाद लगातार ईंधन की कीमतें बढ़ाकर जनता पर बोझ डाल रही है।

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर लिखा कि महंगाई मानव का फिर से हमला हुआ है। पेट्रोल‑डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाए जाते हैं, ताकि चुपके‑चुपके जनता की जेब कटती रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि महीनों से वे आर्थिक तूफान आने की चेतावनी दे रहे थे लेकिन प्रधानमंत्री चुनाव में व्यस्त रहे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल‑डीजल आठ रुपये महंगा कर दिया। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी और मोदी सरकार का एक ही काम है, चुनाव में वादे करना और बाकी समय जनता की जेब पर वार करना।

बीते एक महीने में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। 25 मई को दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया। 18 मई को भी पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ोत्तरी की गई थी। तब पेट्रोल और डीजल में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी और सीएनजी भी एक रुपये प्रति किलो महंगी हुई थी। उससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल में तीन‑तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी, इसी दिन सीएनजी भी दो रुपये प्रति किलो महंगी हुई थी। और सबसे पहले 01 मई को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी जिससे दिल्ली में इसकी कीमत 3,071.50 रुपये हो गई थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पेट्रोल-डीजल के दामों में चौथी बढ़ोत्तरी जनता की जेब पर हमला
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार पर लोगों की जेब काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News