Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बंगाल में आज से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा लागू

फिलहाल इस विशेष कार्ड को लागू करने की समय-सीमा घोषित नहीं की गई है

01 Jun 2026

बंगाल में आज से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा लागू

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार से राज्यभर में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा लागू कर दी । सरकार की घोषणा के अनुसार अब महिला यात्रियों को सरकारी बसों में सफर के लिए कोई किराया नहीं देना होगा। बस में चढ़ने पर उन्हें "शून्य किराया" का टिकट जारी किया जा रहा है। यह सुविधा राज्य के सभी क्षेत्रों में उपलब्ध है और सामान्य मार्गों के साथ-साथ लंबी दूरी की बसों में भी लागू की गई है।
योजना का लाभ लेने के लिए महिला यात्रियों को पहचान संबंधी दस्तावेज दिखाने होंगे। परिवहन विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, राज्य अथवा केंद्र सरकार का कर्मचारी पहचान पत्र, स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय का पहचान पत्र सहित सरकार द्वारा जारी अन्य वैध पहचान पत्रों में से किसी एक को दिखाकर मुफ्त टिकट प्राप्त किया जा सकता है।
सोमवार सुबह से राज्य परिवहन निगम और अन्य सरकारी बसों में इस संबंध में सूचना पत्रक लगाए गए हैं। बस परिचालकों और चालकों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वे महिला यात्रियों को शून्य किराया टिकट जारी करने की प्रक्रिया का सही तरीके से पालन कर सकें।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि फिलहाल महिलाओं को बस में चढ़ते ही मुफ्त टिकट उपलब्ध कराया जाएगा। भविष्य में योजना का दुरुपयोग रोकने के लिए महिला यात्रियों के लिए विशेष पहचान कार्ड जारी करने की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल इस विशेष कार्ड को लागू करने की समय-सीमा घोषित नहीं की गई है।
सफर कर रही महिला यात्रियों में उत्साह देखा गया। कई महिलाओं ने कहा कि रोजाना कामकाज और नौकरी के लिए बस से यात्रा करनी पड़ती है, ऐसे में किराये की बचत से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर भी इस योजना की शुरुआत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक प्रगति, आत्मनिर्भरता और अधिकारों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा चुनावी वादे के अनुरूप महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा लागू कर दी गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा लागू
फिलहाल इस विशेष कार्ड को लागू करने की समय-सीमा घोषित नहीं की गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News