Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

फ्रेंच ओपन 2025 ड्रॉ: जोकोविच, सिनर एक ही हाफ में, पहले मैच में अल्कराज की टक्कर निशिकोरी से

विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी जैनिक सिनर टूर्नामेंट की शुरुआत फ्रांस के आर्थर रिंडरनेश के खिलाफ करेंगे।

23 May 2025

फ्रेंच ओपन 2025 ड्रॉ: जोकोविच, सिनर एक ही हाफ में, पहले मैच में अल्कराज की टक्कर निशिकोरी से

नई दिल्ली। पेरिस के रोलां गैरो में गुरुवार को हुए ड्रॉ के अनुसार, वर्ल्ड नंबर 2 कार्लोस अल्कराज फ्रेंच ओपन 2025 में अपने खिताबी बचाव अभियान की शुरुआत जापान के अनुभवी खिलाड़ी केई निशिकोरी के खिलाफ मुकाबले से करेंगे।

वहीं, विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी जैनिक सिनर टूर्नामेंट की शुरुआत फ्रांस के आर्थर रिंडरनेश के खिलाफ करेंगे।

सिनर, जोकोविच और ज़्वेरेव एक ही हाफ में

23 वर्षीय सिनर, जिन्होंने हाल ही में इटैलियन ओपन से तीन महीने के डोपिंग प्रतिबंध के बाद वापसी की है, दूसरे दौर में फ्रेंच वाइल्डकार्ड रिचर्ड गैस्के से भिड़ सकते हैं। 38 वर्षीय गैस्के अपने करियर का आखिरी फ्रेंच ओपन खेल रहे हैं और यह उनका 22वां व अंतिम रोलां गैरो अभियान होगा।

पिछले साल के रनर-अप अलेक्जेंडर ज़्वेरेव और तीन बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच भी सिन्नर के साथ इसी हाफ में हैं। ज़्वेरेव और जोकोविच के क्वार्टरफाइनल में आमने-सामने होने की संभावना है, जहां से विजेता सिनर के खिलाफ सेमीफाइनल में भिड़ सकता है।

पहले दौर के रोमांचक मुकाबले:

कार्लोस अल्कराज (स्पेन) बनाम केई निशिकोरी (जापान)

अलेक्जेंडर ज़्वेरेव (जर्मनी) बनाम लर्नर टिएन (अमेरिका)

नोवाक जोकोविच (सर्बिया) बनाम मैकेंज़ी मैकडोनाल्ड (अमेरिका)

बेन शेल्टन (अमेरिका) बनाम लोरेंजो सोनेगो (इटली)

आर्थर फिस (फ्रांस) बनाम निकोलस जैरी (चिली)

ह्यूबर्ट हर्काच (पोलैंड) बनाम जोआओ फोंसेका (ब्राजील)

दानिल मेदवेदेव (रूस) बनाम कैमरन नोरी (ब्रिटेन)

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फ्रेंच ओपन 2025 ड्रॉ: जोकोविच, सिनर एक ही हाफ में, पहले मैच
विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी जैनिक सिनर टूर्नामेंट की शुरुआत फ्रांस के आर्थर रिंडरनेश के खिलाफ करेंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News