Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

न्यू टाउन में जाम छलकाते समय दोस्तों में भिड़ंत

मारपीट के बाद इलाज के दौरान युवक की मौत

23 Jan 2026

न्यू टाउन में जाम छलकाते समय दोस्तों में भिड़ंत

कोलकाता। न्यू टाउन के यात्रागाछी विवेकानंद पल्ली इलाके में शराब की महफिल मौत के अखाड़े में तब्दील हो गई। दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे जयदेव मजूमदार (45) नामक व्यक्ति की आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 
परिजनों ने जयदेव के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। मृतक के परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जयदेव अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पीने गया था। इसी दौरान किसी पुरानी बात या बहस को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्तों ने मिलकर जयदेव की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में जयदेव को अंदरूनी और गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के बाद जब जयदेव की हालत बिगडऩे लगी, तो एक दोस्त उसे गंभीर हालत में घर के पास छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल जयदेव को विधाननगर महकुमा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। लगभग दो दिनों तक मौत से जंग लडऩे के बाद, 20 तारीख की रात करीब साढ़े सात बजे जयदेव ने अंतिम सांस ली। इस मामले में सबसे गंभीर आरोप न्यू टाउन पुलिस पर लगे हैं। परिजनों का कहना है कि जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उनकी बात को अनसुना कर दिया और मामले को गंभीरता से नहीं लिया। 
परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने शुरू में ही सक्रियता दिखाई होती और दोषियों को पकड़ा होता, तो आज अपराधी सलाखों के पीछे होते। पुलिस की ढिलाई ने हमारा दर्द और बढ़ा दिया है। इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने अब सक्रियता दिखाई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह और मारपीट की तीव्रता का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। इसके बाद ही मामले में गैर-इरादतन हत्या या हत्या की धाराएं जोड़ी जाएंगी। फिलहाल, विवेकानंद पल्ली इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है। पीडि़त परिवार न्याय के लिए प्रशासन की ओर टकटकी लगाए बैठा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यू टाउन में जाम छलकाते समय दोस्तों में भिड़ंत
मारपीट के बाद इलाज के दौरान युवक की मौत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News