Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

क्रिसमस से नए साल तक दीघा में पर्यटन की रौनक, वाटर स्पोर्ट्स बने आकर्षण

भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यातायात नियंत्रण पर विशेष जोर दिया है

25 Dec 2025

क्रिसमस से नए साल तक दीघा में पर्यटन की रौनक, वाटर स्पोर्ट्स बने आकर्षण

पूर्व मेदिनीपुर। क्रिसमस के दिन दीघा सैलानियों की चहल-पहल से गुलजार हो उठा है। समुद्र तट पर पैराग्लाइडिंग, बनाना बोट, जेट स्की सहित विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि सप्ताहांत न होने के बावजूद सप्ताह के दिनों में भी बड़ी संख्या में पर्यटक दीघा पहुंच रहे हैं और समुद्री खेलों का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
पर्यटकों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए समुद्र तट पर कई तरह की गतिविधियां शुरू की गई हैं। होटल प्रबंधन के अनुसार, 25 दिसंबर को जहां बुकिंग अपेक्षाकृत कम रही, वहीं 26 दिसंबर से एक जनवरी तक के लिए होटलों की बुकिंग अच्छी बताई जा रही है। नए साल के स्वागत के लिए दीघा को क्रिसमस से ही आकर्षक सजावट से सजाया गया है।
पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि लेज़र पार्क, धेव सागर, अमरावती पार्क और नए नेचर पार्क समेत समुद्र तट क्षेत्रों का व्यापक जीर्णोद्धार किया गया है। हालांकि, 25 दिसंबर सप्ताह के मध्य में पड़ने और यातायात प्रतिबंधों के चलते अपेक्षित भीड़ नहीं उमड़ी। अधिकतर पर्यटक पिकनिक के लिए दीघा पहुंच रहे हैं।
भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यातायात नियंत्रण पर विशेष जोर दिया है। दीघा बाईपास जंक्शन से सभी वाहन बाईपास मार्ग से न्यू दीघा की ओर भेजे जा रहे हैं। शहर के भीतर मुख्य सड़कों पर बसों, कारों और ऑटो रिक्शा के आवागमन पर रोक लगाई गई है। ओल्ड दीघा के होटल व्यवसायी इससे चिंतित हैं, क्योंकि पर्यटकों को जगन्नाथ मंदिर जाने के लिए दो किलोमीटर से अधिक पैदल चलना पड़ रहा है।
दीघा-शंकरपुर होटलियर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव बिप्रदास चक्रवर्ती ने बताया कि 30 और 31 दिसंबर को भी इसी तरह की यातायात व्यवस्था लागू रहेगी और एकतरफा यातायात पर विचार का अनुरोध प्रशासन से किया गया है।
कार्यवाहक एसपी मिथुनकुमार दे ने कहा कि पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और शहर में यातायात नियंत्रण का निर्णय सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


क्रिसमस से नए साल तक दीघा में पर्यटन की रौनक
भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यातायात नियंत्रण पर विशेष जोर दिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News