Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

वोटर लिस्ट से लेकर बाहरी हस्तक्षेप तक ममता का सख्त संदेश

बीएलए को कड़े निर्देश, बीजेपी को जीरो करने का आह्वान

22 Dec 2025

वोटर लिस्ट से लेकर बाहरी हस्तक्षेप तक ममता का सख्त संदेश

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की बैठक में वोटर लिस्ट, बाहरी दखल और संगठनात्मक मजबूती को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से आकर जो लोग बंगाल में वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराना चाहते हैं, उन पर नजर रखी जाए, क्योंकि हमारे लोगों के भी बड़ी संख्या में नाम काटे गए हैं। मुख्यमंत्री ने आम लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप कहीं के भी वोटर हों, आपकी संपत्ति कोई नहीं ले सकता। डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि गुजरात और राजस्थान से आए लोग बंगाल में लोगों की हियरिंग कैसे करेंगे क्या वे यहां की भाषा और जातीय संरचना जानते हैं?
ममता बनर्जी ने बीएलए को निर्देश दिया कि जिनके नाम वोटर लिस्ट से कटे हैं, वे वास्तविक वोटर हैं या नहीं, इसकी जांच की जाए।यदि वोटर मिल जाए, तो फॉर्म-6 भरने में तत्काल मदद की जाए।जिनके पास चुनाव आयोग द्वारा मांगे गए 11 प्रमाणपत्रों में से कोई भी नहीं है, वे परमानेंट रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट या जाति प्रमाणपत्र के लिए तुरंत आवेदन करें। उन्होंने कहा कि बीएलए का दायित्व योग्य वोटर्स का नाम दर्ज करवाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई श्रमिक बाहर काम कर रहे हैं, तो वे वापस लौटें। उन्हें काम देने का दायित्व मेरा है।
बाहरी माफिया की घुसपैठ का आरोपममता बनर्जी ने दावा किया, मुझे सुनने में आया है कि बिहार से 50 बाइक और बुलेट पर माफिया बर्धमान में घुसे हैं।उन्होंने इसे लोकतंत्र को डराने की कोशिश बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल के मनीषियों का अपमान किया जा रहा है और बीजेपी को बंगाल में पांव जमाने नहीं देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि नेता नहीं, तृणमूल के कर्मी बीजेपी को रोकेंगे। अपने संघर्ष का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने अपने पूरे जीवन में बहुत मार खाई है, मैं किसी से नहीं डरती। ममता के इस बयान से साफ है कि तृणमूल कांग्रेस 2026 के चुनाव से पहले ग्राउंड लेवल पर पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी में है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वोटर लिस्ट से लेकर बाहरी हस्तक्षेप तक ममता का सख्त संदेश
बीएलए को कड़े निर्देश, बीजेपी को जीरो करने का आह्वान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News