Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गडकरी ने कार्यक्रम में नहीं बुलाने के सिद्धारमैया के आरोपों का दिया करारा जवाब, जारी किए दोनों पत्र

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को 11 एवं 12 जुलाई को कार्यक्रम का दो निमंत्रण पत्र भेजा गया था। एक पत्र कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए और दूसरा आभासी रूप से शामिल होने के लिए था।

14 Jul 2025

गडकरी ने कार्यक्रम में नहीं बुलाने के सिद्धारमैया के आरोपों का दिया करारा जवाब, जारी किए दोनों पत्र

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक के शिवमोगा जिले में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण नहीं मिलने के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को 11 एवं 12 जुलाई को कार्यक्रम का दो निमंत्रण पत्र भेजा गया था। एक पत्र कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए और दूसरा आभासी रूप से शामिल होने के लिए था।

गडकरी ने एक्स पर 11 एवं 12 जुलाई को भेजे गए निमंत्रण पत्रों को साझा किया। उन्होंने लिखा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 11 जुलाई 2025 को कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए एक आधिकारिक निमंत्रण भेजा गया था। कार्यक्रम संबंधी किसी भी संभावित चुनौती को ध्यान में रखते हुए 12 जुलाई को एक और पत्र भेजा गया जिसमें उनसे आभासी उपस्थिति का अनुरोध किया गया था।

शिवमोगा के नेहरू मैदान में सोमवार को आयोजित समारोह में गडकरी ने सिगंदूर पुल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरोप लगाया था कि उन्हें इस कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं भेजा गया। सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने गडकरी को फोन किया था और उनसे कार्यक्रम स्थगित करने का अनुरोध किया था। गडकरी ने कहा था कि वे इसे स्थगित कर देंगे, लेकिन अब स्थानीय भाजपा नेताओं के दबाव में वे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

सिद्धारमैया ने आरोप लगाया था कि उनको इस कार्यक्रम का कोई निमंत्रण नहीं मिला था। हम हमेशा रेलवे की परियोजनाओं में सहयोग करते हैं। वे हमें इन कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित करते हैं, लेकिन यहां प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया है। विरोध स्वरूप हममें से किसी ने भी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गडकरी ने कार्यक्रम में नहीं बुलाने के सिद्धारमैया के आरोपों
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को 11 एवं 12 जुलाई को कार्यक्रम का दो निमंत्रण पत्र भेजा गया था। एक पत्र कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए और दूसरा आभासी रूप से शामिल ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News