Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

गंगासागर मेला : तैयारी का जायजा लेने पांच जनवरी को सागर दौरे पर जाएंगी ममता

निर्देशों के मुताबिक अंतिम समय की सभी कमियों को दूर कर ही मेला मैदान में उतरना होगा

23 Dec 2025

गंगासागर मेला : तैयारी का जायजा लेने पांच जनवरी को सागर दौरे पर जाएंगी ममता

कोलकाता। मकर संक्रांति के मौके पर पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप में हर वर्ष लगने वाल गंगासागर मेले को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पूरी तरह सतर्क है। हाल ही में कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित स्टेडियम में हुए कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था के बाद राज्य प्रशासन बड़े आयोजनों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहता। इसी पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगासागर मेला में हर तरह की वीआईपी संस्कृति खत्म करने का सख्त निर्देश दिया था। अब उन्हीं निर्देशों के अमल की स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों की जमीनी हकीकत देखने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं सागरद्वीप जा रही हैं।
राज्य सचिवालय नवान्न सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पांच जनवरी को गंगासागर पहुंचेंगी। वहां वे दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगी। इस दौरान मेला क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगी और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास भी कर सकती हैं। निरीक्षण के बाद छह जनवरी को मुख्यमंत्री के कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है।
नवान्न के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पहले ही साफ कर चुकी हैं कि इस बार गंगासागर मेला में किसी भी तरह की वीआईपी सुविधा, अलग रास्ता या विशेष पास की व्यवस्था नहीं होगी। आम श्रद्धालुओं को असुविधा पहुंचे, ऐसा कोई भी कदम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री का सागरद्वीप दौरा प्रशासन के लिए अंतिम समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है, जहां यह परखा जाएगा कि उनके निर्देश जमीन पर कितनी सख्ती से लागू हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री के सामने सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, पीने के पानी की उपलब्धता, बिजली, सफाई, यातायात व्यवस्था और अस्थायी आवास से जुड़ी तैयारियों पर विस्तृत रिपोर्ट रखी जाएगी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कपिलमुनि मंदिर में पूजा भी कर सकती हैं। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी को पौष संक्रांति के दिन गंगासागर में मुख्य पुण्य स्नान होगा। हालांकि मेला 10 जनवरी से शुरू होकर 16 जनवरी तक चलेगा। प्रशासन का अनुमान है कि इस दौरान लाखों श्रद्धालु गंगासागर पहुंचेंगे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और मेला पूरी तरह सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए।
नवान्न सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासन के लिए आखिरी चेतावनी और अंतिम अवसर की तरह है। निर्देशों के मुताबिक अंतिम समय की सभी कमियों को दूर कर ही मेला मैदान में उतरना होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पांच जनवरी को सागर दौरे पर जाएंगी ममता
निर्देशों के मुताबिक अंतिम समय की सभी कमियों को दूर कर ही मेला मैदान में उतरना होगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News