Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

बजबज में गैस सिलेंडर विस्फोट, एक की मौत

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि गैस सिलेंडर से वाहन वेल्डिंग का काम करते समय विस्फोट हुआ

12 Mar 2026

बजबज में गैस सिलेंडर विस्फोट, एक की मौत

दक्षिण 24 परगना। जिले के बजबज नगर पालिका क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक गैरेज में गैस सिलेंडर विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना बजबज नगरपालिका के वार्ड नंबर 19 स्थित एक गैरेज में हुई। बताया जा रहा है कि वहां गैस सिलेंडर की मदद से वाहन की वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहले इसे बम विस्फोट समझ बैठे। बाद में मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि गैरेज की टिन की छत उड़ गई है और दो लोग रक्तरंजित हालत में पड़े हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत बजबज थाने को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक एवं घायल व्यक्ति का परिचय नहीं मिल पाया था।
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि गैस सिलेंडर से वाहन वेल्डिंग का काम करते समय विस्फोट हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोट किस वजह से हुआ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बजबज में गैस सिलेंडर विस्फोट, एक की मौत
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि गैस सिलेंडर से वाहन वेल्डिंग का काम करते समय विस्फोट हुआ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News