Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

परमाणु बिजलीघर के भारी पानी संयंत्र में गैस रिसाव, दाे कर्मचारियाें की हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार शनिवार को हाइड्रोजन सल्फाइड जनरेशन प्लांट में शटडाउन से पहले एक टैंक खाली किया जा रहा था। इसी दौरान गैस लीक हो जाने से संयंत्र सुपरवाइजर रामजीराम, ठेकेदार कर्मचारी धर्मेंद्र लुहार, मधुसूदन व सुनील कुमार सहित पांच कर्मचारी गैस की चपेट में आ गए।

25 Oct 2025

परमाणु बिजलीघर के भारी पानी संयंत्र में गैस रिसाव, दाे कर्मचारियाें की हालत गंभीर

चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा स्थित परमाणु बिजलीघर के भारी पानी संयंत्र में शनिवार सुबह करीब 11 बजे हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का रिसाव होने से पांच कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। पांचों व्यक्ति को परमाणु बिजलीघर चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के दाैरान दो कर्मचारियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कोटा रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को हाइड्रोजन सल्फाइड जनरेशन प्लांट में शटडाउन से पहले एक टैंक खाली किया जा रहा था। इसी दौरान गैस लीक हो जाने से संयंत्र सुपरवाइजर रामजीराम, ठेकेदार कर्मचारी धर्मेंद्र लुहार, मधुसूदन व सुनील कुमार सहित पांच कर्मचारी गैस की चपेट में आ गए। गैस लीक होते ही प्लांट में अलर्ट घोषित किया गया और प्रभावितों को परमाणु बिजलीघर चिकित्सालय लाया गया। सुपरवाइजर रामजीराम और धर्मेंद्र लुहार को गंभीर हालात में कोटा रेफर किया। धर्मेंद्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी कमल प्रसाद मीणा, तहसीलदार विवेक गरासिया, थानाधिकारी रायसल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, गैस रिसाव के कारणों का पता नहीं चल सका है। संयंत्र परिसर में जांच जारी है और अधिकारियों के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है।

भारी पानी संयंत्र रावतभाटा के महाप्रबंधक पी. सतीश ने बताया कि रख-रखाव के दौरान एक गैस किट से अचानक रिसाव हो गया। गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया है। दो कर्मचारियों को कोटा रेफर किया गया है।

चित्तौड़गढ़ के जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि भारी पानी संयंत्र में मरम्मत के दौरान गैस लीकेज की सूचना और दो कर्मचारियों के गैस की चपेट में आने की सूचना पर दो की हालत गंभीर होने से ग्रीन केरीडोर बना कर कोटा उपचार के लिए भेजा गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


परमाणु बिजलीघर के भारी पानी संयंत्र में गैस रिसाव, दाे कर्मच
जानकारी के अनुसार शनिवार को हाइड्रोजन सल्फाइड जनरेशन प्लांट में शटडाउन से पहले एक टैंक खाली किया जा रहा था। इसी दौरान गैस लीक हो जाने से संयंत्र सुपरवाइजर रामजी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News