Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

गैस पाइपलाइन हादसे से हल्दिया में रेल यातायात पर असर, कई ट्रेनें प्रभावित

पूर्व मेदिनीपुर जिले के चिरंजीबपुर इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एलसी गेट नंबर-56 के उत्तर दिशा में उद्योगप्रवेश रेलवे स्टेशन के पास लगभग 50 मीटर दूर एचपीएल (हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड) की गैस पाइपलाइन फटने से भीषण आग लग गई।

30 Jun 2026

गैस पाइपलाइन हादसे से हल्दिया में रेल यातायात पर असर, कई ट्रेनें प्रभावित

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के चिरंजीबपुर इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एलसी गेट नंबर-56 के उत्तर दिशा में उद्योगप्रवेश रेलवे स्टेशन के पास लगभग 50 मीटर दूर एचपीएल (हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड) की गैस पाइपलाइन फटने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन और ट्रांसफॉर्मर जल गए, जबकि रेल लाइन का कुछ हिस्सा भी झुलस गया।

हादसे के कारण ट्रेन संख्या 38052 हल्दिया-हावड़ा लोकल हल्दिया से रवाना नहीं हो सकी। स्थिति पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। इस दुर्घटना में तीन स्थानीय लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तमलुक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेल सूत्रों के मुताबिक, चिरंजीबपुर इलाके में एचपीएल की नेफ्था पाइपलाइन फटने से लगी आग के कारण उद्योगप्रवेश स्टेशन के पास रेलवे की ओवरहेड तारें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते आज की 38052 हल्दिया-हावड़ा लोकल रद्द कर दी गई है।

इसके अलावा 38051 हावड़ा-हल्दिया लोकल अब हल्दिया तक नहीं जाएगी और दुर्गाचक स्टेशन से ही वापस लौटेगी। वहीं आसनसोल-हल्दिया एक्सप्रेस भी देरी से चल सकती है और हल्दिया न जाकर दुर्गाचक से ही लौटेगी।

रेलवे के टीआरडी विभाग के कर्मचारी मरम्मत के लिए मौके पर मौजूद हैं, लेकिन आग की भयावहता के कारण फिलहाल काम शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण इस रूट पर ट्रेन सेवाएं कब सामान्य होंगी, इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गैस पाइपलाइन हादसे से हल्दिया में रेल यातायात पर असर, कई ट्र
पूर्व मेदिनीपुर जिले के चिरंजीबपुर इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एलसी गेट नंबर-56 के उत्तर दिशा में उद्योगप्रवेश रेलवे स्टेशन के पास लगभग 50 मीटर दू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News