Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

'बिग बॉस 19' के विजेता बने गौरव खन्ना

पूरे सीज़न में उनकी समझदारी और रणनीति ने उन्हें सबसे मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित किया, और फिनाले में उन्होंने साबित कर दिया कि वे इस ट्रॉफी के पूरी तरह हकदार थे।

08 Dec 2025

'बिग बॉस 19' के विजेता बने गौरव खन्ना

'बिग बॉस 19' को मिला अपना विजेता और इस बार ट्रॉफी पर कब्जा टीवी स्टार गौरव खन्ना ने जमाया है। रोमांच और भावनाओं से भरे इस सीज़न का ग्रैंड फिनाले आखिरकार अपने मुकाम पर पहुंचा, जहां गौरव ने अपने शानदार सफर, दमदार खेल, शांत स्वभाव और बेबाक अंदाज़ की बदौलत दर्शकों के दिल जीतते हुए बाकी सभी प्रतियोगियों को पछाड़ दिया। पूरे सीज़न में उनकी समझदारी और रणनीति ने उन्हें सबसे मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित किया, और फिनाले में उन्होंने साबित कर दिया कि वे इस ट्रॉफी के पूरी तरह हकदार थे।

7 दिसंबर को हुए ग्रैंड फिनाले में शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल अपनी अंतिम लड़ाई में उतरे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद गौरव ने खिताब अपने नाम किया। उन्हें शो की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। वहीं, फरहाना भट्ट सीज़न की फर्स्ट रनर-अप रहीं।

फिनाले के दौरान बसीर अली पर सलमान खान की नाराज़गी भी सुर्खियों में रही। शो की बुराई करने पर सलमान ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा, "जिस शो ने आपको इतना दिया, उसी की आप बाहर बुराई कर रहे हैं।" फिनाले के दौरान एक भावुक पल तब आया जब सलमान खान दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए।

ग्रैंड फिनाले में सितारों का जमावड़ा भी देखने को मिला। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे। इसके अलावा करण कुंद्रा, सनी लियोनी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी बतौर मेहमान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की शानदार परफॉर्मेंस और अमाल मलिक की सुरीली आवाज ने फिनाले में चार चांद लगा दिए।

भारत में 'बिग बॉस' का सफर 2006 से शुरू हुआ था। यह शो अमेरिकी रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' के फॉर्मेट पर आधारित है, जिसमें प्रतियोगियों को 24×7 कैमरों की निगरानी में एक घर में बंद रखा जाता है। शो के नियंत्रण में रहने वाले 'बिग बॉस' केवल अपनी प्रभावशाली आवाज के जरिए ही नजर आते हैं। पिछले सीज़न के विजेता करणवीर मेहरा थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'बिग बॉस 19' के विजेता बने गौरव खन्ना
पूरे सीज़न में उनकी समझदारी और रणनीति ने उन्हें सबसे मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित किया, और फिनाले में उन्होंने साबित कर दिया कि वे इस ट्रॉफी के पूरी तरह हक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News