वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। गौतम गंभीर ने पिछले सीजन में पर्दे के पीछे अहम भूमिका निभाई थी, जिसकी बदौलत केकेआर ने अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता था।
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर शुक्रवार को अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए फ्रांस गए हैं। इस बार फैंस अपने चहेते पूर्व क्रिकेटर को आईपीएल में नहीं देख सकेंगे। क्योंकि वह भारतीय टीम का कोच बनने के बाद आईपीएल से हट गए हैं। हालांकि पिछले सीजन तक गौतम गंभीर आईपीएल में मेंटॉर की भूमिका में नजर आए थे और कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। गौतम गंभीर ने पिछले सीजन में पर्दे के पीछे अहम भूमिका निभाई थी, जिसकी बदौलत केकेआर ने अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता था। मौजूदा चैंपियन टीम ने आईपीएल 2025 सत्र से पहले ब्रावो की ओर रुख किया है, क्योंकि गंभीर अब भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं। गौतम गंभीर आईपीएल 2022 और 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेटॉर भी थे।
मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी पत्नी नताशा और अपनी दो बेटियों, आजीन और अनाइज़ा के साथ फ्रांस रवाना हुए। गंभीर की कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम की। 9 मार्च को भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता। गौतम गंभीर पिछले कुछ समय से लगातार भारतीय टीम के साथ थे, इससे पहले वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लंबे दौरे पर भी मौजूद थे। जुलाई में टी20 विश्व कप जीत के साथ राहुल द्रविड़ के कार्यकाल का अंत होने के बाद गंभीर को राष्ट्रीय टीम की कमान संभाले हुए आठ महीने हो चुके हैं।