Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हिंदू बनकर मतदान करने जाएं, राष्ट्र की सोच रखें और हिंदू धर्म का पालन करें: रवि किशन

विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते देख राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी

13 Nov 2024

हिंदू बनकर मतदान करने जाएं, राष्ट्र की सोच रखें और हिंदू धर्म का पालन करें: रवि किशन

विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते देख राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। मतदाताओं को लुभाने के लिए डोर टू डोर चुनाव प्रचार के साथ ही जनसभा और रोड शो का दौर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन ने वसई विधानसभा क्षेत्र से महायुति के दल भाजपा की उम्मीदवार स्नेहा दुबे पंडित के चुनाव प्रचार लिए आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान उमड़ी जनता से उन्होंने महायुति के उम्मीदवारों के लिए मतदान करने की अपील की।

मंगलवार देर रात तक चले रोड शो के बाद उन्होंने पत्रकारों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बातों को दोहराते हुए कहा कि 'एक रहोगे तो सेफ रहोगे'। उन्होंने कहा कि जात-पात का भेदभाव करके हिंदुओं को बांटा जा रहा है, जबकि दूसरे समुदाय में देखा जाए तो कभी कोई अलग नहीं होता है। यह एक तरह से हिंदुओं के खिलाफ साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि योगी जी का कहना है कि 'बंटोगे तो कटोगे' का मतलब यही है। प्रधानमंत्री ने इसे सही और साफ शब्दों में बताया है कि 'एक रहोगे तो सेफ रहोगे', और यह सच्चाई भी है। भाजपा सांसद ने कहा कि आप हिंदू बनकर मतदान करने जाएं। राष्ट्र की सोच रखें और हिंदू धर्म का पालन करें। रोड शो में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटील, संयोजक जे.पी. सिंह सहित महायुति के दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद थी।
 

Tags:
Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हिंदू बनकर मतदान करने जाएं
विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते देख राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News