Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

गोवा अग्निकांड: वांछित गौरव और सौरव लूथरा के पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध, विदेश मंत्रालय कर रहा विचार

विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, गोवा सरकार से प्राप्त अनुरोध पर विचार किया जा रहा है और निर्धारित नियमों के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि प्रक्रिया के तहत दस्तावेज़ों और मामले के तथ्यों की समीक्षा की जा रही है।

11 Dec 2025

गोवा अग्निकांड: वांछित गौरव और सौरव लूथरा के पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध, विदेश मंत्रालय कर रहा विचार

नई दिल्ली। गोवा में नाइट क्लब में लगी भीषण आग में हुई मौतों के मामले में वांछित क्लब मालिक गौरव लूथरा और सौरव लूथरा पर सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। गोवा सरकार ने विदेश मंत्रालय से दोनों आरोपितों के पासपोर्ट रद्द करने का औपचारिक अनुरोध किया है।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, गोवा सरकार से प्राप्त अनुरोध पर विचार किया जा रहा है और निर्धारित नियमों के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि प्रक्रिया के तहत दस्तावेज़ों और मामले के तथ्यों की समीक्षा की जा रही है।

गौरतलब है कि इस अग्निकांड में कई लोगों की मौत हुई थी और जांच में क्लब मालिकों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे थे। घटना के बाद से दोनों भाई फरार हैं। जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपित वर्तमान में थाईलैंड में मौजूद है और वहीं से उसने अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है।

गोवा पुलिस ने पहले ही इनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पासपोर्ट रद्द होने पर दोनों आरोपितों के विदेश में ठहरने और आवाजाही पर रोक लगने की संभावना बढ़ जाएगी, जिससे उन्हें भारत लाकर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोवा अग्निकांड: वांछित गौरव और सौरव लूथरा के पासपोर्ट रद्द क
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, गोवा सरकार से प्राप्त अनुरोध पर विचार किया जा रहा है और निर्धारित नियमों के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News