Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गूगल इंडिया के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बुधवार को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बिहार में डिजिटल विकास, तकनीकी नवाचार तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

10 Jun 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गूगल इंडिया के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बुधवार को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बिहार में डिजिटल विकास, तकनीकी नवाचार तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति-2026 की जानकारी देते हुए गूगल को राज्य में अपना ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से डिजिटल परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहा है और राज्य में तकनीकी निवेश तथा नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक और डिजिटल समाधान के उपयोग पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि तकनीकी सहयोग के माध्यम से जनसेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है तथा राज्य के विकास को नई गति दी जा सकती है।

गूगल इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने भी बिहार में उपलब्ध संभावनाओं और डिजिटल अवसंरचना के विकास में सहयोग को लेकर सकारात्मक रुचि दिखाई। बैठक के दौरान राज्य में डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री और गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों ने बिहार के डिजिटल विकास को गति देने के लिए दीर्घकालिक एवं सुदृढ़ साझेदारी की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गूगल इंडिया के प्रतिनिधिमंडल की
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बुधवार को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News