Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

रथयात्रा समितियों को 5-5 लाख की सरकारी सहायता, श्रावण मेले के लिए भी विशेष व्यवस्था : शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को राज्य की 60 रथयात्रा समितियों को 5-5 लाख रुपये की सरकारी सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष रथयात्रा महोत्सव में केवल प्रशासनिक स्तर पर नहीं, बल्कि सक्रिय रूप से भागीदारी करेगी।

13 Jul 2026

रथयात्रा समितियों को 5-5 लाख की सरकारी सहायता, श्रावण मेले के लिए भी विशेष व्यवस्था : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को राज्य की 60 रथयात्रा समितियों को 5-5 लाख रुपये की सरकारी सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष रथयात्रा महोत्सव में केवल प्रशासनिक स्तर पर नहीं, बल्कि सक्रिय रूप से भागीदारी करेगी। मुख्यमंत्री ने श्रावण मास में जलयात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष सेवाओं की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहायता राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण तथा उत्सवों में सरकार की भागीदारी का हिस्सा है। उन्होंने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सरकार की भूमिका केवल कुछ यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती तक सीमित रहती थी, जबकि वर्तमान सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "विकास और विरासत" के मंत्र को आधार बनाकर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस बार राज्य सरकार रथयात्रा उत्सव में आधिकारिक और सक्रिय रूप से शामिल होगी ताकि इस ऐतिहासिक और पारंपरिक आयोजन को और अधिक व्यवस्थित तथा भव्य बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने श्रावण मेले के दौरान जलयात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि शेवड़ाफुली से तारकेश्वर धाम तक जाने वाले मार्ग पर प्रत्येक पांच किलोमीटर की दूरी पर सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, तारकेश्वर धाम के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 15 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जलयात्रियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों को सेवा केंद्र के रूप में चुना है। इनमें जलपाईगुड़ी का जाल्पेश मंदिर, भूटान सीमा के निकट जयंती क्षेत्र का एक प्रमुख मंदिर तथा तारकेश्वर धाम शामिल हैं। इन तीनों तीर्थस्थलों के आसपास श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ना है, ताकि राज्य के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रथयात्रा समितियों को 5-5 लाख की सरकारी सहायता, श्रावण मेले क
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को राज्य की 60 रथयात्रा समितियों को 5-5 लाख रुपये की सरकारी सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News