Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पूर्व मेदिनीपुर में तृणमूल नेता के गोदाम से सरकारी राहत सामग्री बरामद, भाजपा हुई हमलावर

पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक तृणमूल कांग्रेस नेता के निजी गोदाम से बड़ी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद होने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलचल बढ़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सरकारी राहत सामग्री चोरी कर तृणमूल नेताओं के गोदाम में रखी गई थी।

27 May 2026

पूर्व मेदिनीपुर में तृणमूल नेता के गोदाम से सरकारी राहत सामग्री बरामद, भाजपा हुई हमलावर

पूर्व मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक तृणमूल कांग्रेस नेता के निजी गोदाम से बड़ी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद होने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलचल बढ़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सरकारी राहत सामग्री चोरी कर तृणमूल नेताओं के गोदाम में रखी गई थी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात चंडीपुर थाना पुलिस ने ब्रजलचक इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय भाजपा विधायक की मौजूदगी में क्षेत्रीय तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नवकुमार बेरा के निजी गोदाम से करीब 600 सरकारी तिरपाल और अन्य राहत सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले भी राज्य के विभिन्न जिलों में तृणमूल नेताओं के घरों और पार्टी कार्यालयों से सरकारी राहत सामग्री मिलने के आरोप सामने आ चुके हैं। अब पूर्व मेदिनीपुर में भी इसी तरह की घटना सामने आने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

एगरा के भाजपा विधायक दिब्येंदु अधिकारी ने तृणमूल पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2021 में कांथी नगरपालिका से तिरपाल चोरी के मामले में अधकारी परिवार पर आरोप लगाए गए थे, लेकिन अब तृणमूल नेताओं के गोदाम से ही सरकारी तिरपाल बरामद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट हो रहा है कि असली दोषी कौन हैं।

हालांकि, इस मामले में अभी तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व मेदिनीपुर में तृणमूल नेता के गोदाम से सरकारी राहत सामग
पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक तृणमूल कांग्रेस नेता के निजी गोदाम से बड़ी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद होने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलचल बढ़ गई। भाजपा कार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News