Please wait
लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic

सरकारी योजनाएं चलती रहेंगी, मृत लोगों को नहीं मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सभी सरकारी योजनाएं पहले की तरह जारी रहेंगी

11 May 2026

सरकारी योजनाएं चलती रहेंगी, मृत लोगों को नहीं मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा थी कि क्या पूर्ववर्ती सरकार की सामाजिक योजनाएं जैसे लक्ष्मी भंडार और स्वास्थ्य साथी बंद कर दी जाएंगी। हालांकि सोमवार को नवान्न में मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट कर दिया कि राज्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ बंद नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सभी सरकारी योजनाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। हालांकि हर योजना में पारदर्शिता लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी मृत व्यक्ति को योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा और किसी भी ‘गैर भारतीय’ व्यक्ति को सामाजिक योजनाओं का फायदा नहीं दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती सरकार के समय दो सामाजिक योजनाएं सबसे अधिक लोकप्रिय थीं— लक्ष्मी भंडार और स्वास्थ्य साथी। लक्ष्मी भंडार योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती थी। सामान्य वर्ग की महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को एक हजार 700 रुपये प्रति माह मिलते थे।
वहीं, स्वास्थ्य साथी योजना के तहत परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सरकारी योजनाएं चलती रहेंगी, मृत लोगों को नहीं मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सभी सरकारी योजनाएं पहले की तरह जारी रहेंगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News