Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

हटाई गयी अनुव्रत मंडल की सरकारी सुरक्षा

चुनाव परिणाम आने के बाद से जिले में तृणमूल के छोटे-बड़े नेताओं की सक्रियता कम दिखाई दे रही है

29 May 2026

हटाई गयी अनुव्रत मंडल की सरकारी सुरक्षा

बीरभूम। बीरभूम के दिग्गज नेता तृणमूल नेता अनुव्रत मंडल जिनका निर्देश ही अंतिम माना जाता था। जेल से लौटने के बाद बीरभूम की राजनीति में काफी बदलाव आ गया। अब कभी बेहद प्रभावशाली रहे अनुव्रत मंडल काफी हद तक हाशिये पर आ गए हैं। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही वह लगभग घर में ही सीमित हैं। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात से राज्य पुलिस के तीन सुरक्षा कर्मियों को भी हटा लिया गया।
राज्य ग्रामीण विकास बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अनुव्रत मंडल को लंबे समय तक वाई प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। हर समय उनके साथ हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात रहते थे। यहां तक कि बोलपुर के निचुपट्टी स्थित उनके घर पर भी राज्य पुलिस के जवान पहरा देते थे। लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद कई प्रभावशाली तृणमूल नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई, जिनमें अनुव्रत मंडल भी शामिल थे।
वाई प्लस सुरक्षा हटने के बाद उनके लिए दो सशस्त्र सुरक्षाकर्मी और घर पर एक पुलिसकर्मी तैनात रखा गया था। लेकिन गुरुवार रात से यह व्यवस्था भी समाप्त कर दी गई। सुरक्षा हटने के बाद अब उनके करीबी हलकों में निजी सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, उनके लिए निजी सुरक्षा गार्ड की तलाश की जा रही है। हालांकि इस पूरे मामले पर अनुव्रत मंडल की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के समय अनुव्रत मंडल का काफी दबदबा था। उनके बारे में यह कहावत तक मशहूर थी कि “बाघ और गाय एक ही घाट पर पानी पीते हैं।” राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल की स्थिति कमजोर हुई है। बीरभूम में भी भाजपा ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम आने के बाद से जिले में तृणमूल के छोटे-बड़े नेताओं की सक्रियता कम दिखाई दे रही है। वहीं अनुव्रत मंडल भी बोलपुर स्थित अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। उनके घर के बाहर पहले की तरह समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ भी अब नजर नहीं आती।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हटाई गयी अनुव्रत मंडल की सरकारी सुरक्षा
चुनाव परिणाम आने के बाद से जिले में तृणमूल के छोटे-बड़े नेताओं की सक्रियता कम दिखाई दे रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News