Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

बाढ़ पीडि़तों को एक क्विंटल अनाज देने से 2025 में सरकार नहीं बन जाएगी : पप्पू यादव

नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मिथिलांचल और कोसी के लिए बीते 20 सालों में कुछ नहीं किया गया

01 Oct 2024

बाढ़ पीडि़तों को एक क्विंटल अनाज देने से 2025 में सरकार नहीं बन जाएगी : पप्पू यादव

दरभंगा। बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बाढ़ के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरते हुए राहत कार्य में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने मंगलवार को बाइक पर सवार होकर दरभंगा जिले के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीडि़त परिवारों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सरकार को हेलिकॉप्टर से मॉनिटरिंग की जानी चाहिए। एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ बाढ़ पीडि़तों को एक-एक क्विंटल अनाज देने से सत्ताधारी पार्टियां 2025 के विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता में नहीं आ सकती हैं।
सांसद पप्पू यादव ने दरभंगा में बाढ़ पीडि़तों को आर्थिक मदद पहुंचायी। उन्होंने किरतपुर में कोसी नदी के टूटे तटबंध को देखा और बाढ़ पीडि़तों से उनका हालचाल भी जाना। जमालपुर पंचायत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीडि़तों का दर्द सुनकर पप्पू यादव भावुक हो गए और तत्काल उन्होंने दो जगहों पर अपनी तरफ से कम्युनिटी किचन चालू कराने की घोषणा। उन्होंने तत्काल 50-50 हजार रुपये दिए, ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों का पेट भरा जा सके। पप्पू यादव ने बाढ़ की त्रासदी को देखकर केंद्र और राज्य सरकार से बाढ़ पीडि़तों की हर संभव मदद करने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव में तीस-चालीस हेलीकप्टर नेता और पार्टी लगाती है। मगर बाढ़ पीडि़तों के लिए एक भी हेलीकप्टर मॉनिटर करने के लिए नहीं लगाया गया है। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि कोसी इलाके के लोगों का क्या दोष है।
सांसद ने कहा कि बाढ़ की विभिषिका को देखते हुए सरकार को बाढ़ पीडि़त के लिए अपना खजाना खोल देना चाहिए। मानवीय आधार पर हर आधे किलोमीटर पर निशुल्क भोजन की व्यवस्था, पशु के लिए चारा एवं डॉक्टर की व्यवस्था होनी चाहिए। कल से अब तक यहां कुछ मदद नहीं पंहुची है। पूरे इलाके की हेलिकॉप्टर से मॉनिटरिंग की जानी चाहिए, बाढ़ पीडि़तों को तुरंत सहायता मिलनी चाहिए।
नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मिथिलांचल और कोसी के लिए बीते 20 सालों में कुछ नहीं किया गया। लोग ऐसे ही दम तोड़ते रहेंगे। यहां सरकार के मंत्री शराब पी रहे हैं, लोकसभा में अरबों-खरबों खर्च किए जाते हैं। पर लोगों की जिंदगी कब बचेगी, जनता यह जानना चाहती है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एक क्विंटल अनाज देने से 2025 में सरकार नहीं बन जाएगी-पप्पू
नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मिथिलांचल और कोसी के लिए बीते 20 सालों में कुछ नहीं किया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News