Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

सरकार राहुल के खिलाफ प्रस्ताव नहीं लाएगी, एक सदस्य पहले ही दे चुके हैं नोटिसः रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि सरकार ने पहले राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव लाने का फैसला किया था, लेकिन अब सरकार प्रस्ताव नहीं लाने जा रही है। इसके पीछे कारण है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पहले ही इस मामले में एक ‘सब्सटैंटिव प्रस्ताव’ पेश कर चुके हैं। इसमें उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से रोकने की मांग की गई है।

13 Feb 2026

सरकार राहुल के खिलाफ प्रस्ताव नहीं लाएगी, एक सदस्य पहले ही दे चुके हैं नोटिसः रिजिजू

नई दिल्ली। केंद्र सरकार संसद के बजट सत्र के दौरान असंसदीय भाषा के इस्तेमाल के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव नहीं लाने जा रही है। इस संबंध में एक सदस्य पहले ही नोटिस दे चुके हैं।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि सरकार ने पहले राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव लाने का फैसला किया था, लेकिन अब सरकार प्रस्ताव नहीं लाने जा रही है। इसके पीछे कारण है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पहले ही इस मामले में एक ‘सब्सटैंटिव प्रस्ताव’ पेश कर चुके हैं। इसमें उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से रोकने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने नियमों का उल्लंघन किया और एक अप्रकाशित किताब का गैर-कानूनी तरीके से उल्लेख किया। उन्होंने अपने बजट भाषण में भी कई आपत्तिजनक बातें कहीं, जैसे ‘देश बेच दिया’ कहना और प्रधानमंत्री के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग करना है। ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर हम उन्हें नोटिस देना चाहते थे।

रिजिजू ने कहा कि ‘सब्सटेंटिव मोशन’ स्वीकृत होने के बाद अध्यक्ष से चर्चा कर यह तय किया जाएगा कि इसे विशेषाधिकार समिति या आचार समिति को भेजा जाए या सीधे सदन में चर्चा के लिए लाया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से चर्चा कर यह तय किया जाएगा कि इसे विशेषाधिकार समिति या आचार समिति को भेजा जाए या सीधे सदन में चर्चा के लिए लाया जाए।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सरकार राहुल के खिलाफ प्रस्ताव नहीं लाएगी, एक सदस्य पहले ही द
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि सरकार ने पहले राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव लाने का फैसला किया था, लेकिन अब सरकार प्रस्ताव नह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News