Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

राज्यपाल ने दी बंगाली नववर्ष पोइला बोइशाख की शुभकामनाएं, ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण का आह्वान

बंगाली नववर्ष पोइला बोइशाख के उत्सव के अवसर पर, राज्यपाल पारंपरिक बंगाली पोशाक धोती और कुर्ता में पत्नी के साथ काेलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट स्थित काली मंदिर गए और पूजा-अर्चना की। अपने ठेठ बंगाली पहनावे से उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

15 Apr 2026

राज्यपाल ने दी बंगाली नववर्ष पोइला बोइशाख की शुभकामनाएं, ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण का आह्वान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने बंगाली नववर्ष के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पोइला बोइशाख के पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने राज्य के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

बंगाली नववर्ष पोइला बोइशाख के उत्सव के अवसर पर, राज्यपाल पारंपरिक बंगाली पोशाक धोती और कुर्ता में पत्नी के साथ काेलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट स्थित काली मंदिर गए और पूजा-अर्चना की। अपने ठेठ बंगाली पहनावे से उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

राज्यपाल ने कहा कि यह जीवंत उत्सव बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गहरी परंपराओं और अदम्य चेतना का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि नया वर्ष हर परिवार के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।

अपने संदेश में उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का ‘सोनार बांग्ला’ बनाने के लिए एकजुट होकर संकल्प लें। उन्होंने कहा कि यह नववर्ष राज्य में बहुप्रतीक्षित नवजागरण का मार्ग प्रशस्त करे और लोगों के गौरव को पुनर्स्थापित करे।

राज्यपाल ने अंत में कामना की कि यह नया साल पश्चिम बंगाल की पवित्र भूमि और यहां के लोगों के सम्मान और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए।

गौरतलब है कि, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीवी आनंद बोस ने 5 मार्च, 2026 को अचानक राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद, आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। उन्हाेंने 12 मार्च, 2026 काे राज्यपाल के रूप में शपथ ली। वर्ष 2019 से 2020 तक वह मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था। इसके अलावा नगालैंड के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उन्हाेंने 18 सितंबर, 2021 से 5 मार्च, 2026 तक तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्यपाल ने दी बंगाली नववर्ष पोइला बोइशाख की शुभकामनाएं, ‘सो
बंगाली नववर्ष पोइला बोइशाख के उत्सव के अवसर पर, राज्यपाल पारंपरिक बंगाली पोशाक धोती और कुर्ता में पत्नी के साथ काेलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट स्थित काली मंदिर गए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News