Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

राज्यपाल आरएन रवि ‘भाजपा के कार्यकर्ता’, बोस को केंद्र के दबाव में हटाया : ममता बनर्जी

गौरतलब है कि, पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है

07 Mar 2026

राज्यपाल आरएन रवि ‘भाजपा के कार्यकर्ता’, बोस को केंद्र के दबाव में हटाया : ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य के नए राज्यपाल के रूप में आने वाले आरएन रवि “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता” हैं और सीवी आनंद बोस का अचानक पद छोड़ना केंद्र सरकार के दबाव का परिणाम है।
मतदाता सूची से नाम हटाने के विरोध में चल रहे अपने धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन समर्थकों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार विधानसभा चुनाव से पहले लोक भवन को राजनीतिक केंद्र में बदलने की कोशिश कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या आपने देखा कि आनंद बोस को कैसे हटाया गया? मुझे सब पता है। उन्हें धमकी दी गई थी। वे लोग लोक भवन से पैसा बांटना चाहते हैं और उसे भाजपा का दफ्तर बनाना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली की हर इच्छा यहां पूरी नहीं होगी।”
ममता बनर्जी ने बिना किसी विशेष उदाहरण का उल्लेख किए आरएन रवि के तमिलनाडु में कार्यकाल पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उन्हें वहां उच्च्तम न्यायालय की कई टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति अब पश्चिम बंगाल आ रहे हैं, उनके बारे में सुना है कि उन्हें उच्चतम न्यायालय से कई फटकार मिली थीं। वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं। लेकिन याद रखें, पश्चिम बंगाल अलग जगह है। तमिलनाडु में जो किया, यहां वह नहीं कर पाएंगे।”
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र किसी को भी अपना कार्यकाल पूरा करने नहीं दे रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने पूर्व राज्यपाल और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का भी उल्लेख किया।
ममता बनर्जी ने केंद्र की कार्यशैली की तुलना मध्यकालीन शासक मुहम्मद बिन तुगलक से करते हुए कहा कि यदि राज्य को धमकाने की कोशिश की गई तो भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार को गिराने की लड़ाई भी लड़ी जाएगी।
गौरतलब है कि, पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जानकारी दी है कि आरएन रवि पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल का पद संभालेंगे, हालांकि उन्होंने अभी तक औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बोस को केंद्र के दबाव में हटाया : ममता बनर्जी
गौरतलब है कि, पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News