Please wait

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के मतदान केंद्र पर मतदान किया

झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के मतदान केंद्र पर बुधवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया

13 Nov 2024

 राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के मतदान केंद्र पर मतदान किया

झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के मतदान केंद्र पर बुधवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को लोकतंत्र के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

साथ ही, उन्होंने सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे इस महापर्व में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। राज्यपाल ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है।

उल्लेखनीय है कि झारखण्ड के विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर आज सुबह से मतदान शुरू है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्यपाल संतोष गंगवार ने मतदान किया
झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के मतदान केंद्र पर बुधवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News