Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

झारखंड की सीमा सील करने पर राज्यपाल ने ममता सरकार से मांगी सफाई

उल्लेखनीय है कि ममता ने गत गुरुवार को बंगाल में बाढ़ की स्थिति के लिए दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) को जिम्मेदार ठहराते हुए झारखंड-बंगाल सीमा बंद करने का आदेश दिया था। इसके चलते झारखंड-बंगाल सीमा पर कई मालवाहक ट्रक फंस गये।

21 Sep 2024

झारखंड की सीमा सील करने पर राज्यपाल ने ममता सरकार से मांगी सफाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से बंगाल-झारखंड सीमा को सील किये जाने पर राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सफाई मांगी है। राजभवन सूत्रों के अनुसार संविधान के अनुच्छेद 167 के तहत, राज्यपाल बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सीमा सील करने की वजह स्पष्ट करने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि ममता ने गत गुरुवार को बंगाल में बाढ़ की स्थिति के लिए दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) को जिम्मेदार ठहराते हुए झारखंड-बंगाल सीमा बंद करने का आदेश दिया था। इसके चलते झारखंड-बंगाल सीमा पर कई मालवाहक ट्रक फंस गये।

इसी बीच, बंगाल के विभिन्न जिलों में बाढ़ की स्थिति पर राज्यपाल बोस ने शनिवार को कहा, "बाढ़ एक ऐसा मुद्दा है, जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। बाढ़ से पहले और बाद में कुछ कदम उठाने आवश्यक हैं। दुर्घटनाएं आकस्मिक नहीं होतीं, इनके पीछे मानवीय कारण होते हैं। वर्तमान में बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल पुनर्वास और राहत की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक उपायों में बाढ़ प्रबंधन होना चाहिए। बाढ़ प्रबंधन और जलभराव की समस्या का समाधान बहुत महत्वपूर्ण है। जहां तक संभव हो, आधारभूत ढांचा आपदा-रोधी होना चाहिए। बाढ़ से निपटने के लिए कई दीर्घकालिक और तात्कालिक उपाय अपनाए जाने चाहिए। ये ऐसे मुद्दे हैं, जो अभी प्रासंगिक होने चाहिए, दोषारोपण का खेल नहीं।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड की सीमा सील करने पर राज्यपाल ने ममता सरकार से मांगी स
उल्लेखनीय है कि ममता ने गत गुरुवार को बंगाल में बाढ़ की स्थिति के लिए दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) को जिम्मेदार ठहराते हुए झारखंड-बंगाल सीमा बंद करने का आदेश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News