Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गोविंदा को देखने अस्पताल पहुंची पत्नी सुनीता आहूजा, दी हेल्थ अपडेट

मुंबई पहुंचते ही सुनीता आज सुबह अस्पताल गईं और गोविंदा से मुलाकात की। इसके बाद गोविंदा की सेहत को लेकर अहम जानकारी दी गई।

02 Oct 2024

गोविंदा को देखने अस्पताल पहुंची पत्नी सुनीता आहूजा, दी हेल्थ अपडेट

एक अक्टूबर की सुबह अभिनेता गोविंदा पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। लाइसेंसी बंदूक से गलती से गोली चल गई थी। इस घटना के वक्त गोविंदा घर पर अकेले थे। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कोलकाता में थीं। जैसे ही उन्हें पता चला तो वह मुंबई के लिए रवाना हो गईं। मुंबई पहुंचते ही सुनीता आज सुबह अस्पताल गईं और गोविंदा से मुलाकात की। इसके बाद गोविंदा की सेहत को लेकर अहम जानकारी दी गई।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में सुनीता गोविंदा का हेल्थ अपडेट देती हैं और फैंस को न घबराने की सलाह देती हैं। सुनीता ने ये भी कहा है कि उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी।

सुनीता ने कहा, ''उनकी तबीयत ठीक है, आज हम उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट करेंगे। स्वास्थ्य कल की तुलना में आज बेहतर है। उन्हें अगले दिन छुट्टी दे दी जाएगी। सभी की दुआओं से गोविंदा पूरी तरह ठीक हो गए हैं। जगह-जगह उनके लिए पूजा-अर्चना की जा रही है। उनका बहुत बड़ा फैन बेस है। ये सभी फैंस मंदिर और दरगाह जैसी जगहों पर जाकर प्रार्थना कर रहे हैं। तो सभी की दुआओं से गोविंदा की सेहत में सुधार हुआ है। इसलिए मैं सभी से कहना चाहती हूं कि बिल्कुल भी घबराएं नहीं। वे बिल्कुल ठीक हैं। कुछ ही महीनों में वे नृत्य करना शुरू कर देंगे।"

उल्लेखनीय है कि इस घटना के बाद गोविंदा को तुरंत मुंबई के कृति केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डीसीपी दीक्षिता गेदाम ने स्पष्ट किया कि गोविंदा को उनकी लाइसेंसी बंदूक से गोली लगी। इस मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं है, इसलिए कोई अपराध या एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। गोविंदा के मैनेजर के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब वह कोलकाता में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। फ्लाइट सुबह 6 बजे थी। सब कुछ होने के बाद गोविंदा बंदूक को अलमारी में रखने जा रहे थे। तभी वह नीचे गिर गई और मिसफायर हो गया। इससे गोविंदा के पैर में गोली लग गई।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोविंदा को देखने अस्पताल पहुंची पत्नी सुनीता आहूजा, दी हेल्थ
मुंबई पहुंचते ही सुनीता आज सुबह अस्पताल गईं और गोविंदा से मुलाकात की। इसके बाद गोविंदा की सेहत को लेकर अहम जानकारी दी गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News