Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गुजरात टाइटंस की जीत की हैट्रिक, पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। जवाब में गुजरात ने 164 रन का लक्ष्य 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

04 May 2026

गुजरात टाइटंस की जीत की हैट्रिक, पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हालांकि इस हार के बावजूद पंजाब किंग्स अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बरकरार है।

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। जवाब में गुजरात ने 164 रन का लक्ष्य 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जीत के हीरो वॉशिंगटन सुंदर रहे, जिन्होंने आखिरी क्षणों में छक्का लगाकर मैच खत्म किया।

रन चेज की शुरुआत गुजरात के लिए अच्छी नहीं रही और कप्तान शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन ने पारी को संभाला और जोस बटलर के साथ अहम साझेदारी करते हुए टीम को स्थिरता दी। सुदर्शन ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके आउट होने के बाद राहुल तेवतिया और वॉशिंगटन सुंदर ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए जीत सुनिश्चित की।

इससे पहले पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 47 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि सूर्यांश शेडगे ने दबाव के बीच बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। उन्होंने मार्कस स्टोयनिस के साथ मिलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। स्टोयनिस ने भी 40 रन का योगदान दिया।

गुजरात की गेंदबाजी में जेसन होल्डर सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके और पंजाब की बल्लेबाजी को संभलने नहीं दिया। वहीं मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि पंजाब किंग्स को लगातार दूसरी हार के बाद अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना होगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गुजरात टाइटंस की जीत की हैट्रिक, पंजाब किंग्स को 4 विकेट से
नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। जवाब में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News