Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'कंतारा चैप्टर 1' से गुलशन देवैया का दमदार लुक आया सामने

इस ऐलान के बाद फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है, क्योंकि दर्शकों को एक बार फिर उस रहस्यमयी दुनिया की झलक देखने का इंतजार है, जिसने पिछली बार सबको मंत्रमुग्ध कर दिया था।

19 Aug 2025

'कंतारा चैप्टर 1' से गुलशन देवैया का दमदार लुक आया सामने

'कांतारा चैप्टर 1' के मेकर्स ने आखिरकार इस साल की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट साझा कर दिया है। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर गुलशन देवैया का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें वह कुलशेखर के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2022 में आई ब्लॉकबस्टर 'कांतारा' का प्रीक्वल है, जिसका निर्देशन खुद ऋषभ शेट्टी कर रहे हैं। इस ऐलान के बाद फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है, क्योंकि दर्शकों को एक बार फिर उस रहस्यमयी दुनिया की झलक देखने का इंतजार है, जिसने पिछली बार सबको मंत्रमुग्ध कर दिया था।

'कांतारा चैप्टर 1' को ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस बार भी वे फिल्म में अपने केंद्रीय किरदार को दोबारा पर्दे पर जीवंत करते नजर आएंगे। यह प्रीक्वल पहली फिल्म के यूनिवर्स को और विस्तृत करेगा और दर्शकों को एक नई कहानी से रूबरू कराएगा। जहां पहली फिल्म ने लोककथा, आस्था और मानवीय भावनाओं को मिलाकर एक अनोखी स्टोरीटेलिंग पेश की थी, वहीं यह प्रीक्वल उस कथा की जड़ों तक पहुंचते हुए और गहरी भावनाओं को सामने लाने का वादा करता है।

गुलशन देवैया का कुलेशेखर के रूप में पहला लुक सामने आते ही दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। अब सभी के मन में यही सवाल है कि उनका किरदार इस बहुप्रशंसित यूनिवर्स की कहानी को किस नई दिशा में आगे बढ़ाएगा। फिल्म का भव्य वर्ल्डवाइड रिलीज़ 2 अक्टूबर 2025 को तय किया गया है। खास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, बंगाली और इंग्लिश समेत कई भाषाओं में एक साथ रिलीज़ किया जाएगा, जिससे इसकी पहुंच और भी व्यापक होने वाली है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'कंतारा चैप्टर 1' से गुलशन देवैया का दमदार लुक आया सामने
इस ऐलान के बाद फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है, क्योंकि दर्शकों को एक बार फिर उस रहस्यमयी दुनिया की झलक देखने का इंतजार है, जिसने पिछली बार सबको मंत्रमुग्ध कर द





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News