Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बांग्लादेश में गुरुदेव की पैतृक हवेली पर हमला, 'संस्कार भारती ' ने जताई कड़ी नाराज़गी

संस्था ने इस घटना को गुरुदेव की स्मृति, उनके दर्शन और समग्र बंगाली अस्मिता का अपमान बताया है

14 Jun 2025

बांग्लादेश में गुरुदेव की पैतृक हवेली पर हमला, 'संस्कार भारती ' ने जताई कड़ी नाराज़गी

कोलकाता। विश्वविख्यात कवि और दो देशों के राष्ट्रगान के रचयिता रवींद्रनाथ ठाकुर की बांग्लादेश स्थित पैतृक हवेली पर हुए हमले की 'संस्कार भारती पश्चिम बंगाल' ने कड़े शब्दों में निंदा की है। संस्था ने इस घटना को गुरुदेव की स्मृति, उनके दर्शन और समग्र बंगाली अस्मिता का अपमान बताया है।
‘संस्कार भारती पश्चिम बंगाल’ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बांग्लादेश के शाहजादपुर में स्थित रवींद्रनाथ ठाकुर की ऐतिहासिक हवेली पर उन्मादी भीड़ ने हमला कर वहां तोड़फोड़ की। संस्था ने इसे “जघन्य और निंदनीय कृत्य” करार देते हुए कहा कि यह हमला केवल एक भवन पर नहीं, बल्कि नोबेल विजेता साहित्यकार की सार्वभौमिक सोच और मानवीय मूल्यों पर आघात है।
डॉ. स्वरूप प्रसाद घोष, अध्यक्ष, और तिलक सेनगुप्ता, महासचिव, 'संस्कार भारती पश्चिम बंगाल' ने इस सिलसिले में एक संयुक्त बयान जारी कर कहा, “गुरुदेव की यह हवेली केवल एक धरोहर नहीं, बल्कि समूचे बंगाल की सांस्कृतिक आत्मा की प्रतीक है। वहां हमला करने का अर्थ रवींद्रनाथ ठाकुर, उनके कुल के तमाम विद्वानों और सम्पूर्ण बांग्ला समाज को अपमानित करना है।”
जानकारी के अनुसार, शाहजादपुर की इस हवेली को गुरुदेव के पितामह द्वारकानाथ ठाकुर ने वर्ष 1840 में खरीदा था। गुरुदेव स्वयं भी यहां बार-बार निवास करते थे और यह स्थान उनकी रचनात्मक गतिविधियों का अहम केंद्र रहा है। दो मंजिला यह हवेली इंदो-यूरोपीय वास्तुकला का अनुपम उदाहरण है और आज भी यह स्थल बांग्लादेश के सीराजगंज ज़िले में एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में जाना जाता है।
संस्कार भारती ने बांग्लादेश सरकार से मांग की है कि इस हमले में शामिल सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और गुरुदेव की स्मृति से जुड़ी इस धरोहर की तत्काल मरम्मत कर वहां उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संस्था का कहना है कि यह केवल बांग्लादेश का ही नहीं, बल्कि समस्त बांग्ला भाषी समाज का भावनात्मक विषय है।
बयान के अंत में संस्था ने कहा कि ऐसी घटनाएं केवल सांस्कृतिक आघात नहीं, बल्कि दो देशों की साझा विरासत को भी नुकसान पहुंचाती हैं, जिसे संरक्षित रखना दोनों देशों की नैतिक जिम्मेदारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्लादेश में गुरुदेव की पैतृक हवेली पर हमला
संस्था ने इस घटना को गुरुदेव की स्मृति, उनके दर्शन और समग्र बंगाली अस्मिता का अपमान बताया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News