Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उज्जैन में आज रात होगा हरि-हर मिलन, भगवान विष्णु को सृष्टि का भार सौंपेंगे भोलेनाथ

उज्जैन में आज रात होगा हरि-हर मिलन, भगवान विष्णु को सृष्टि का भार सौंपेंगे भोलेनाथ, आतिशबाजी और हिंगोट-रॉकेट के उपयोग पर रहेगा प्रतिबंध

03 Nov 2025

उज्जैन में आज रात होगा हरि-हर मिलन, भगवान विष्णु को सृष्टि का भार सौंपेंगे भोलेनाथ

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में आज रात हरि-हर मिलन का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यहां वैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर भगवान महाकाल की रजत पालकी गुदरी चौराहा और पटनी बाजार से होती हुई गोपाल मंदिर पहुंचेगी, जहां हरि (भगवान विष्णु) और हर (भगवान शिव) के मिलन की परंपरा निभाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन महाकाल भगवान सृष्टि का भार श्रीहरि विष्णु को सौंपते हैं। विशेष पूजन-अर्चना के साथ हजारों श्रद्धालु इस अनूठे मिलन के साक्षी बनेंगे।

प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे मार्ग पर सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और दमकल तैनात हैं। वहीं, उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने आदेश जारी कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 (1) के तहत 03 एवं 04 नवंबर की मध्य रात्रि में होने वाले हरिहर मिलन (वैकुण्ठ चतुर्दशी समारोह) के दौरान भगवान महाकालेश्वर की सवारी में आतिशबाजी एवं हिंगोट रॉकेट के उपयोग व चलाने एवं हिंगोट/रॉकेट के निर्माण कर विक्रय करने एवं संधारण करने को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है।

पुराणों के अनुसार, देव शयनी एकादशी से चार माह के लिए भगवान विष्णु पाताल लोक में राजा बलि के यहां विश्राम करने चले जाते हैं, तब पृथ्वी लोक की सत्ता शिवजी के पास होती है। फिर जब देव उठनी एकादशी पर विष्णुजी जागते हैं तो बैकुंठ चतुर्दशी के दिन शिवजी यह सत्ता पुनः विष्णुजी को सौंपकर कैलाश पर्वत पर तपस्या के लिए लौट जाते हैं। इसी परंपरा को हरि-हर कहते हैं।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में हर साल इस परम्परा का निर्वहन किया जाता है। इस बार भी वैकुंठ चतुर्दशी पर सोमवार रात 11 बजे महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में विशेष पूजन के बाद बाबा महाकाल की रजत पालकी सवारी निकलेगी। यह सवारी गुदरी चौराहा, पटनी बाजार से होकर गोपाल मंदिर पहुंचेगी। गोपाल मंदिर में भगवान श्रीहरि का विशेष पूजन होगा। महाकाल के पुजारी बिल्वपत्र की माला श्रीहरि को अर्पित करेंगे, जबकि गोपाल मंदिर के पुजारी तुलसी की माला महाकाल को समर्पित करेंगे। इसी प्रतीकात्मक क्षण में भगवान शिव सृष्टि संचालन का भार विष्णु को सौंप देते हैं।

महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि हरि-हर मिलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सवारी मार्ग पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि सवारी मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दमकल दल तैनात हैं और प्रतिबंधित आतिशबाजी या हिंगोट फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरिहर मिलन देखने के लिए हर साल हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। श्रद्धालु सड़कों पर दीपदान और पुष्पवर्षा करते हुए बाबा का स्वागत करते हैं। यह दृश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सृजन और पालन की शक्तियों का अद्वितीय संगम है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उज्जैन में आज रात होगा हरि-हर मिलन
उज्जैन में आज रात होगा हरि-हर मिलन, भगवान विष्णु को सृष्टि का भार सौंपेंगे भोलेनाथ, आतिशबाजी और हिंगोट-रॉकेट के उपयोग पर रहेगा प्रतिबंध





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News