Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हरमनप्रीत सिंह होंगे कप्तान, 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित

टीम की कमान स्टार ड्रैगफ्लिकर और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को सौंपी गई है। टीम में कृष्ण पाठक और सुरज कारकेरा को गोलकीपर के रूप में शामिल किया गया है।

04 Aug 2025

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हरमनप्रीत सिंह होंगे कप्तान, 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। यह चार मैचों की सीरीज़ 15 अगस्त से 21 अगस्त तक पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में खेली जाएगी। यह दौरा 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप (वर्ल्ड कप क्वालिफायर) से पहले एक अहम अभ्यास अवसर माना जा रहा है।

टीम की कमान स्टार ड्रैगफ्लिकर और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को सौंपी गई है। टीम में कृष्ण पाठक और सुरज कारकेरा को गोलकीपर के रूप में शामिल किया गया है। डिफेंडर्स में हरमनप्रीत के साथ सुमित, जर्मनप्रीत सिंह, संजय, अमित रोहिदास, नीलम संजीव जे़स, जुगराज सिंह और कर्नाटक के युवा खिलाड़ी पूवन्ना सीबी को भी जगह मिली है।

मिडफील्ड में युवा राजिंदर सिंह को मौका मिला है, जिन्हें पूर्व कप्तान सरदार सिंह की तरह देखा जा रहा है। उनके साथ राजकुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, रबीचंद्र सिंह मोइरांगथेम और विष्णु कांत सिंह को मिडफील्ड की ज़िम्मेदारी दी गई है। फॉरवर्ड लाइन में मनदीप सिंह, शीलानंद लकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, सेल्वम कार्थी और आदित्य लालगे को चुना गया है।

मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “हम ऑस्ट्रेलिया के पर्थ जा रहे हैं, ताकि एशिया कप से पहले फिटनेस और तकनीकी कौशल पर काम किया जा सके। हम कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दे रहे हैं ताकि वे दबाव में खुद को साबित कर सकें। यह दौरा टीम और व्यक्तिगत लय को बनाने का अच्छा अवसर है।”

भारतीय टीम वर्तमान में बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) परिसर में प्रशिक्षण कर रही है और 8 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम:

गोलकीपर: कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा।

डिफेंडर्स : सुमित, जर्मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), संजय, अमित रोहिदास, नीलम संजीप एक्सेस, जुगराज सिंह, पूवन्ना सीबी।

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, विष्णु कांत सिंह।

फॉरवर्ड्स: मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, सेल्वम कार्थी, आदित्य लालगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हरमनप्रीत सिंह होंगे कप्तान, 24 सदस्
टीम की कमान स्टार ड्रैगफ्लिकर और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को सौंपी गई है। टीम में कृष्ण पाठक और सुरज कारकेरा को गोलकीपर के रूप में शामिल किया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News