Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

हैरी ब्रूक बने दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज़, जो रूट तीसरे स्थान पर खिसके; शुभमन गिल शीर्ष-10 में

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक ने अपने ही देश के दिग्गज बल्लेबाज़ जो रूट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज़ का स्थान हासिल कर लिया है।

10 Jun 2026

हैरी ब्रूक बने दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज़, जो रूट तीसरे स्थान पर खिसके; शुभमन गिल शीर्ष-10 में


नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक ने अपने ही देश के दिग्गज बल्लेबाज़ जो रूट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज़ का स्थान हासिल कर लिया है।

ब्रूक वर्ष 2024 के बाद पहली बार टेस्ट बल्लेबाज़ी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचे हैं। वहीं, जो रूट दो स्थान नीचे खिसक कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में ब्रूक ने 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दूसरी ओर जो रूट दोनों पारियों में केवल 1 और 8 रन बना सके थे।

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को भी शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने के बाद गिल दो स्थान की छलांग लगाकर टेस्ट बल्लेबाज़ों की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। गिल ने उस मुकाबले में 126 रन बनाए थे और भारत ने पारी और 300 रनों से अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की थी।

गेंदबाज़ों की रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ गस एटकिंसन ने बड़ी छलांग लगाई है। लॉर्ड्स टेस्ट में सात विकेट लेने के बाद वह सात स्थान ऊपर चढ़कर शीर्ष-10 में शामिल हो गए हैं। एटकिंसन ने दूसरी पारी में पांच विकेट भी लिए थे।

हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में भी एटकिंसन को फायदा मिला और वह आठवें से छठे स्थान पर पहुंच गए।

एकदिवसीय रैंकिंग में पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने शानदार उछाल दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में छह विकेट लेने वाले अबरार अहमद दो स्थान ऊपर चढ़कर गेंदबाज़ों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

वहीं, शाहीन शाह अफरीदी ने तीन मैचों में सात विकेट लेकर चार स्थान की छलांग लगाई और शीर्ष-10 में जगह बना ली। अब वह नौवें स्थान पर हैं।

इस बीच बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ नाहिद राणा ने भी बड़ा सुधार किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मीरपुर में पहले मैच में चार विकेट लेने के बाद उन्होंने 23 स्थान की छलांग लगाते हुए 24वां स्थान हासिल किया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हैरी ब्रूक बने दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज़, जो रूट तीसर
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक ने अपने ही देश के दिग्गज बल्ल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News