Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

कालबैसाखी का तांडव, 75 किमी की रफ्तार से चली आंधी से कांपा कोलकाता

    तेज बारिश संग कई जगहों पर गिरे पेड़

23 Jun 2026

कालबैसाखी का तांडव, 75 किमी की रफ्तार से चली आंधी से कांपा कोलकाता

कोलकाता। महानगर कोलकाता और उसके आसपास के जिलों में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने ऐसा करवट बदला कि दिन के उजाले में ही घने बादलों के कारण आधी रात जैसा अंधेरा छा गया। आषाढ़ के महीने में कालबैसाखी ने अपना ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली विनाशकारी आंधी, कड़कड़ाती बिजली और मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को घुटनों पर ला दिया। इस प्राकृतिक आपदा के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया और महानगर के कई हिस्सों में भारी तबाही और जलभराव का मंजर देखने को मिला। 
आसमान से बरसी इस आफत ने चंद मिनटों के भीतर ही शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। धर्मतला, पार्क स्ट्रीट, कलकत्ता हाई कोर्ट परिसर, कॉलेज स्ट्रीट, एस्प्लेनेड, डफरिन रोड और मेयो रोड जैसे व्यस्ततम क्षेत्रों में घुटनों तक पानी भर गया। इस भीषण बवंडर के कारण दर्जनों विशालकाय पेड़ उखड़कर सड़कों और खड़ी गाडिय़ों पर आ गिरे। हाई कोर्ट परिसर में कई वीआईपी गाडिय़ां पेड़ों के मलबे में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि डफरिन रोड पर स्थापित एक अस्थायी प्रतिमा ताश के पत्तों की तरह ढह गई। कोलकाता प्रेस क्लब के सामने स्थित कैंटीन पर भी पेड़ गिरने की खबर है। कई प्रमुख मार्गों पर बिजली के खंभे और तार टूटने से बड़े इलाके की बत्ती गुल हो गई, जिसके बाद कोलकाता नगर निगम और आपदा प्रबंधन की टीमें युद्धस्तर पर मलबा हटाने के काम में जुट गईं। 
इस आसमानी आफत का सबसे बुरा असर स्कूल-कॉलेजों से घर लौट रहे छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और दफ्तर से निकलने वाले कामकाजी लोगों पर पड़ा। सार्वजनिक परिवहन के साधन ठप होने और सड़कों पर मीलों लंबा जाम लगने के कारण लोग घंटों रास्तों में फंसे रहने को मजबूर हुए। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, पुरुलिया, उत्तर व दक्षिण 24 परगना में भी आंधी-तूफान ने जमकर उत्पात मचाया है। 
अलीपुर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही प्रचुर नमी के कारण बुधवार को भी दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट बरकरार रखा गया है। वहीं, उत्तर बंगाल के पर्वतीय क्षेत्रों, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और डुआर्स इलाके में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है। प्रशासन ने बेहद खराब मौसम को देखते हुए नागरिकों से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा बहुत जरूरी न होने पर घरों से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कालबैसाखी का तांडव, 75 किमी की रफ्तार से चली आंधी
तेज बारिश संग कई जगहों पर गिरे पेड़





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News