Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

फुटपाथों पर हॉकर्स का फिर बढ़ा कब्जा, चुनाव बाद 'एक्शन' लेगा निगम

अब देखना यह होगा कि चुनाव के बाद निगम का यह बुल्डोजर अभियान कोलकाता की सड़कों को कितनी राहत दिला पाता है

17 Apr 2026

फुटपाथों पर हॉकर्स का फिर बढ़ा कब्जा, चुनाव बाद 'एक्शन' लेगा निगम

कोलकाता। महानगर की सड़कों और फुटपाथों पर एक बार फिर हॉकर्स का दबदबा बढऩे लगा है, जिससे पैदल यात्रियों का चलना दूभर हो गया है। केएमसी को शहर के विभिन्न हिस्सों से अतिक्रमण की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आता दिख रहा है। हालांकि, वर्तमान में विधानसभा चुनाव की व्यस्तता और आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण निगम के हाथ बंधे हुए हैं, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनावी प्रक्रिया संपन्न होते ही बड़े पैमाने पर बेदखली अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण की सबसे गंभीर स्थिति न्यू मार्केट के आसपास के इलाकों में देखी जा रही है। बर्टराम स्ट्रीट, हुमायूं प्लेस और जवाहरलाल नेहरू रोड जैसे व्यस्ततम मार्ग पूरी तरह से हॉकर्स की गिरफ्त में हैं। यहां तक कि ओबेरॉय ग्रैंड होटल के सामने स्थित पैदल यात्रियों के सुरक्षित कॉरिडोर पर भी अब अवैध रूप से दुकानें सजने लगी हैं। शाम ढलते ही स्थिति और भी विकराल हो जाती है, जब पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान भी अस्थायी बाजारों में तब्दील हो जाते हैं। 
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि फुटपाथ छिन जाने के कारण उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे हादसों का अंदेशा बना रहता है। नगर निगम के सूत्रों का कहना है कि शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों पर रोजाना नए हॉकर्स की संख्या में इजाफा हो रहा है, जिनमें विशेष रूप से खाने-पीने के स्टालों की भरमार है। हालांकि, अतीत में पुलिस और निगम ने संयुक्त रूप से कई अभियान चलाए, लेकिन कुछ ही दिनों के भीतर हॉकर्स दोबारा अपनी पुरानी जगहों पर काबिज हो गए। इस बार निगम रणनीति बदल रहा है और टाउन वेंडिंग कमेटी के सख्त नियमों के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। 
दिलचस्प बात यह है कि कुछ हॉकर्स संगठनों ने भी स्वीकार किया है कि यातायात बाधित कर दुकानें लगाना गलत है। अब देखना यह होगा कि चुनाव के बाद निगम का यह बुल्डोजर अभियान कोलकाता की सड़कों को कितनी राहत दिला पाता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फुटपाथों पर हॉकर्स का फिर बढ़ा कब्जा
अब देखना यह होगा कि चुनाव के बाद निगम का यह बुल्डोजर अभियान कोलकाता की सड़कों को कितनी राहत दिला पाता है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News