Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

जादवपुर में रेलवे के अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे हॉकर्स, कल हो सकती है सुनवाई

पश्चिम बंगाल के जादवपुर रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का मामला अब अदालत पहुंच चुका है। इस अभियान के खिलाफ हॉकर्स ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

08 Jun 2026

जादवपुर में रेलवे के अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे हॉकर्स, कल हो सकती है सुनवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जादवपुर रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का मामला अब अदालत पहुंच चुका है। इस अभियान के खिलाफ हॉकर्स ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। हॉकर्स के वकील ने न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए मामला दायर करने की अनुमति मांगी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को ही इस पर सुनवाई होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि रेलवे इससे पहले दमदम और सियालदह स्टेशनों के आसपास भी बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चला चुका है। दमदम में रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बनी दुकानों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया था। इसी कड़ी में रविवार मध्यरात्रि को भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में जादवपुर में भी कार्रवाई की गई। यहां रेलवे की जमीन पर बने हॉकर्स के स्टॉल, दुकानें और अवैध निर्माण पूरी तरह ढहा दिए गए।

इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जादवपुर स्टेशन परिसर में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय दुकानदारों और हॉकर्स के समर्थन में माकपा और कांग्रेस जैसी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए।

बुलडोजर के सामने खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने वामपंथी छात्र नेता सृजन भट्टाचार्य सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा, जिसमें वाम-कांग्रेस गठबंधन के कई कार्यकर्ताओं सहित कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं।

फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और तनाव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जादवपुर में रेलवे के अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ हाईकोर्ट
पश्चिम बंगाल के जादवपुर रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का मामला अब अदालत पहुंच चुका है। इस अभियान के खिलाफ हॉकर्स ने सोमवार को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News